प्रतीतनगर(अंकित तिवारी):- रायवाला में लोक कल्याण समिति द्वारा आयोजित चतुर्थ श्री रामलीला महोत्सव के दौरान आज दोपहर भगवान श्री राम की शोभा यात्रा (राम जी की बारात) एवं रात्रि में श्रीराम के वनवास की लीला का भव्य मंचन किया गया। इस अवसर पर श्री रामलीला महोत्सव के उद्घोषक एवं लोक कल्याण समिति के प्रवक्ता श्री विरेन्द्र नौटियाल (वीरू) ने जानकारी दी कि बुधवार को यह भव्य आयोजन प्रतीतनगर और रायवाला में हुआ, जिसमें सैकड़ों राम भक्तों ने भाग लिया।
राम वनवास की लीला में दिखाया गया कि अयोध्या में राजा दशरथ के राज्याभिषेक की घोषणा के बाद मंथरा और कैकेयी के बीच की साजिश कैसे घटित होती है। मंथरा की मति फेरने के बाद कैकेयी राम को वनवास भेजने का फैसला करती हैं, जो पूरे दृश्य का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बनता है। इस लीला में भगवान श्री राम, सीता, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघन, और अन्य पात्रों ने शानदार अभिनय किया।
राम के पात्रों का अभिनय करते हुए सौरभ चमोली (श्री राम), नितीश सेमवाल (सीता), जयंत गोस्वामी (लक्ष्मण), प्रिंस (भरत), सन्नि (शत्रुघन), और आयुष जोशी (मंथरा) ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके साथ ही, मंचन में अन्य कलाकारों ने भी अपनी अद्भुत प्रतिभा का परिचय दिया।
इस भव्य आयोजन में हिमालय महादेव ट्रस्ट, ऋषिकेश के अध्यक्ष विवेक तिवारी, सचिव चेतन गौड़, नवयुवक रामलीला समिति, भगवान पुर हरिद्वार रामलीला समिति के पदाधिकारियों को राम दरबार की माला एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में लोक कल्याण समिति के अध्यक्ष गंगाधर गौड़, उपाध्यक्ष बालेन्द्र सिंह नेगी, सचिव नरेश थपलियाल, कोषाध्यक्ष मुकेश तिवाड़ी, मुख्य निर्देशक महेन्द्र सिंह राणा, और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
सैकड़ों राम भक्तों ने मंचन को देखा और कलाकारों का उत्साहवर्धन किया, इस आयोजन को ऐतिहासिक और प्रेरणादायक बताया।