उत्तराखंडयूथशिक्षासामाजिक

इंटर कॉलेज नागणी में प्रवेश के लिए अभिभावकों में होड़

टिहरी//चंबा//नागणी

राजकीय इंटर कॉलेज नागणी में आज प्रवेशोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बड़ी संख्या में अभिभावक अपने पाल्योंके साथ विद्यालय में आए। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष श्रीमती पूजा राणा जी, पीटीए अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी नेगी जी, विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री एम.पी. उनियाल जी सहित विद्यालय के समस्त शिक्षकों ने नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं का स्वागत किया एवं अभिभावकों को शुभकामनाएं दी

विद्यालय में अध्यनरत छात्र-छात्राओं ने भी नव प्रवेशी बच्चों का तिलक लगाकर स्वागत किया और उन्हें विद्यालय में प्रवेश लेने पर हार्दिक शुभकामनाएं दी। पी. टी. ए. अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी नेगी जी, ग्राम प्रधान पलास श्रीमती ममता नौटियाल जी और एस.एम.सी. अध्यक्ष श्रीमती पूजा राणा जी ने सभी अभिभावकों और बच्चों का माल्यार्पण करके स्वागत किया और मिष्ठान खिलाया। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री महादेव प्रसाद उनियाल जी ने इस अवसर पर सरकारी विद्यालयों में सरकार द्वारा छात्र-छात्राओं को दी जाने वाली सुविधाओं, विद्यालय व्यवस्थाओं, छात्रवृत्तियों और भयमुक्त वातावरण में शिक्षण, तथा दबाव रहित शिक्षण के बारे में विस्तृत जानकारी अभिभावकों को दी।

इस अवसर पर वर्ष 2025 – 26 में विद्यालय में अध्यनरत अनुशासित छात्र-छात्राओं, विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग़ करने वाले छात्र-छात्राओं और वार्षिक परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को अभिभावकों और शिक्षकों द्वारा पुरस्कृत किया गया। प्रवेश उत्सव के अवसर पर आज विद्यालय में 15 छात्र छात्राओं ने प्रवेश लिया और अवकाश के पश्चात भी बड़ी संख्या में अभिभावक प्रवेश फार्म प्राप्त करते नजर आए।

  

कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री महादेव प्रसाद उनियाल जी ने की और कार्यक्रम का संचालन शिक्षक जगदीश ग्रामीण ने किया। इस अवसर पर श्री दिनेश प्रसाद चमोली, श्री नरेंद्र सिंह रावत, श्रीमती कल्पना नेगी, अरविंद पवार, नीरज बेलवाल, वंदना चमोली, अनुराधा जी, देवेंद्र सिंह रावत, श्री विनोद भट्ट, श्री यशपाल भंडारी, श्री डंगवाल जी, श्रीमती अनीता नेगी, श्रीमती रेखा उनियाल सहित समस्त शिक्षक और अभिभावक उपस्थित रहे। प्रवेशोत्सव में नव प्रवेशी छात्रों और अभिभावकों को संबोधित करते हुए *ग्राम प्रधान पलास श्रीमती ममता नौटियाल जी ने कहा कि सरकारी विद्यालयों में अच्छी शिक्षा व्यवस्था है, हम सभी को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ लेना चाहिए

उन्होंने सभी अभिभावकों को हार्दिक शुभकामनाएं दी। पी. टी. ए. अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी नेगी जी ने कहा कि हम सभी अभिभावक, शिक्षक और छात्र मिलकर सामंजस्य बनाते हुए प्रयास करेंगे कि विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा छात्रों को मिले। उन्होंने नव प्रवेशी छात्रों और अभिभावकों को शुभकामनाएं दी। अभिभावकों में सरकारी विद्यालयों में आज पूरे उत्तराखंड में प्रवेश के लिए होड़ दिखाई दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button