उत्तराखंडमनोरंजनयूथशिक्षासामाजिकस्पोर्ट्सस्वास्थ्य

हटवाल गांव में एक दिवसीय आत्मरक्षा शिविर का आयोजन

टिहरी// सकलाना

आज राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय हटवाल गांव में एक दिवसीय आत्मरक्षा (सेल्फ डिफेंस) शिविर का आयोजन द्रोण मार्शल आर्टस स्पोर्ट्स एकेडमी विकासनगर देहरादून उत्तराखंड ने किया जिसमें कक्षा 6से 8 तक के छात्र-छात्राओं को आत्म रक्षा कराटे, जूडो के गुण सिखाए गये। छात्रों को वे सभी गुर सिखाए गए जिससे वे अपनी रक्षा कर सकें।

शिक्षिका अनिता उनियाल ने छात्र छात्राएं को बताया कि आज के युग में जहां युवा फोन, नशा के पीछे भाग रहा है हमें युवाओं को खेल, सेल्फ डिफेंस जैसे कार्यक्रमों के लिए आगे लाना चाहिए जिससे छात्र छात्राओं का शारीरिक और मानसिक विकास हो सके और वह इस प्रकार के कार्यक्रमों में प्रतिभाग कर सकें। मार्शल ट्रेनर अमित चौहान ने सेल्फ डिफेंस के बारे में छोटी छोटी जानकारी दी और जूडो कराटे के बारे में बताया। कार्यक्रम में शिक्षिका हेमा रावत, यशु उनियाल, संध्या, साक्षी, दीपक, सपना, कृति, कल्पना, काजल, कनिष्का, मोनिका, प्रगति आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button