टिहरी//सकलाना
आज पीएम श्री अटल उत्कृष्ट शहीद नागेन्द्र दंत सकलानी राजकीय इंटर कॉलेज पुजार गांव, सत्यों, सकलाना में पुरातन छात्र छात्राओं का सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें *मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका परिषद मसूरी की अध्यक्ष श्रीमती मीरा सकलानी ने प्रतिभाग किया।* कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। तत्पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सुंदर प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि मसूरी नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती मीरा सकलानी ने अपने स्कूली दिनों को याद करते हुए कहा कि पहले के समय में और अब की शिक्षा में काफी बदलाव हुए हैं और समय के साथ साथ शिक्षा का स्तर भी बढ़ा है। ऐसे कार्यक्रम करके पुराने छात्र छात्राओं का सम्मेलन सराहनीय है। प्रधानाचार्य श्री अनिल बिष्ट ने सभी पुरातन छात्र छात्राओं का स्वागत किया। शिक्षक मान सिंह लिगवाल ने विघालय के इतिहास, शिक्षण कार्यो के बारे में जानकारी दी कि 1972 से शुरू हुए इस विघालय के आज बहुत सारे छात्र छात्राएं राजकीय सेवाओं में हैं। इस विद्यालय से NCERT के निदेशक डॉ. दिनेश सकलानी जैसे पुरातन छात्र इस निकले हैं। कार्यक्रम का संचालन कमलेश सकलानी जी ने किया। कार्यक्रम में क्षेत्र पंचायत सदस्य गम्भीर सिंह नेगी, प्रधान सुमति नेगी, ओंकार सिंह नकोटी, अरविंद सकलानी, राकेश उनियाल, कुंदन नेगी, भरत नेगी,ऋषि सेमवाल, बलवीर नकोटी, अतुल रमोला, बबीता जी, हिमानी रमोला, दक्ष प्रजापति आदि पुरातन एवं वर्तमान छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।




