उत्तराखंडयूथराजनीतिशिक्षासामाजिक

देहरादून में सर्व समाज महासंघ का बड़ा फेरबदल, अशोक मल्होत्रा बने अध्यक्ष

देहरादून(अंकित तिवारी) : भारतीय सर्व समाज महासंघ, उत्तराखंड की देहरादून महानगर इकाई में बड़ा संगठनात्मक बदलाव करते हुए पुरानी कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है। इसके साथ ही नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए वरिष्ठ समाजसेवी अशोक मल्होत्रा को महानगर देहरादून का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

यह नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर कृपाल सिंह एवं कार्यकारी अध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव की संस्तुति पर राष्ट्रीय अध्यक्ष रामकुमार वालिया की स्वीकृति से की गई है। महासंघ द्वारा जारी जानकारी के अनुसार नई कार्यकारिणी तत्काल प्रभाव से कार्यभार संभालेगी और संगठन को नई दिशा देने का कार्य करेगी।

नई कार्यकारिणी में अशोक मल्होत्रा को अध्यक्ष बनाया गया है। उपाध्यक्ष पद पर अशोक वर्मा (प्रेमनगर), सरदार वीरेंद्र पाल सिंह, कर्म सिंह सैनी, वीरेंद्र बिष्ट, डी.एक्स. जॉनी, डी.एस. नेगी, अशोक लोधी, वीर सिंह राठौड़, अजीत अहलूवालिया, कुंवर सिंह (अनुसूचित जाति), अशोक चौधरी (जाट समाज), अवधेश पंत (कुमाऊनी ब्राह्मण), डी.के. चौधरी (एडवोकेट), राम सिंह कश्यप, शकील अहमद, रीमा शर्मा, अवधेश प्रजापति, डॉ. सलीम अहमद और ओमेंद्र भाटी (गुज्जर समाज) को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

महामंत्री पद पर मेनका अरोड़ा, चांद वाला अग्रवाल, अमित राठी, सतवीर यादव, धीर सिंह चटवाल, संजय मल, विजय भट्टराई, अशोक अनेजा, हसीन अहमद, असलम अली, नेम चंद्र सूर्यवंशी, धर्मपाल वाल्मीकि और सुधीर शर्मा को नियुक्त किया गया है।

सचिव पद की जिम्मेदारी जितेंद्र चौधरी, अशोक प्रधान, सागर रघुवंशी, सुधा शर्मा, सराफत, तरुण वालिया, राजीव जायसवाल, आरिफ खान, सरोज चौहान, रमन धवन, विवेक कश्यप और राधिका शर्मा को दी गई है।

इसके अतिरिक्त महानगर के विशेष आमंत्रित सदस्यों में गुरदीप सिंह टोनी, शिवानी गुप्ता, सुभाष झिल्डियाल, सतवीर यादव, संजय जैन, हाजी शाहिद हसन, प्रमोद गुप्ता, अनीता डौंडिया और बी.एन.आर. शर्मा को शामिल किया गया है।

महासंघ ने स्पष्ट किया है कि सभी पद अवैतनिक होंगे और कार्यकारिणी का कार्यकाल दो वर्ष का रहेगा।

प्रदेश महामंत्री पवन कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि नई टीम के गठन से संगठन को मजबूती मिलेगी और समाज के विभिन्न वर्गों के बीच समन्वय स्थापित कर जनहित में कार्य किए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button