नागणी के नगीने!
———————-
मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति परीक्षा में राजकीय इंटर कालेज नागणी के तीन नगीने सफल हुए हैं दोस्तों।
1.अंश तिवारी कक्षा 6 में अध्ययनरत होनहार छात्र है। मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृति परीक्षा में 67.5% अंकों के साथ सफलता प्राप्त की है। अपनी कक्षा में भी हर गतिविधि में अब्बल आता है अंश।
……… छात्र अंश तिवारी को कक्षा 6 में 600₹प्रतिमाह, कक्षा 7 में 700₹प्रतिमाह और कक्षा 8 में 800₹प्रतिमाह छात्रवृत्ति मिलेगी।
2. कुमारी तनिषा तिवारी कक्षा 9 में अध्ययनरत बहुत प्रतिभाशाली छात्रा है। कक्षा 6 में छात्रा ने मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति परीक्षा उत्तीर्ण की थी। और तीन साल से अर्थात कक्षा 6 से ही प्रतिवर्ष क्रमशः 600₹/700₹/800₹ प्रतिमाह छात्रवृत्ति प्राप्त कर रही है। अब छात्रा तनिषा तिवारी को कक्षा 9 में 900₹ प्रतिमाह और कक्षा 10 में 1000₹प्रतिमाह छात्रवृत्ति प्राप्त होगी। छात्रा ने गत वर्ष NMMS परीक्षा भी उतीर्ण की थी।
3. कुमारी अंजलि चौहान कक्षा 9 में अध्यनरत बुद्धिमान बालिका है। छात्रा ने मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति परीक्षा उत्तीर्ण की है। छात्रा को कक्षा 9 में ₹900 प्रतिमाह और कक्षा 10 में ₹1000 प्रतिमाह छात्रवृत्ति प्राप्त होगी। अंजलि चौहान के दो भाई-बहन भी हमारे विद्यालय में पढ़ते हैं। इन दोनों बच्चों को NMMS परीक्षा उत्तीर्ण करने पर कक्षा 9 से प्रति वर्ष₹12000 की छात्रवृत्ति प्राप्त होती है।
हार्दिक शुभकामनाएं प्यारे बच्चों। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री महादेव प्रसाद उनियाल जी और समस्त विद्यालय परिवार ने इन बच्चों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
………नागणी के नगीनों का उत्साहवर्धन करने के लिए आप सभी का धन्यवाद।
#शिक्षा #उत्तराखंड #everyone #followers #nonfollowers #सोशल_मीडिया #share #nagni #GIC #मुख्यमंत्री #छात्रवृत्ति #बधाई


