Breakingउत्तराखंडयूथशिक्षासामाजिकस्वास्थ्य

कर्णप्रयाग कॉलेज में एनएसएस स्वयंसेवियों ने चलाया स्वच्छता अभियान

श्रमदान के माध्यम से दिया स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण का संदेश

 

कर्णप्रयाग (अंकित तिवारी)। डॉ. शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कर्णप्रयाग में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में आयोजित एक दिवसीय शिविर के दौरान स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसमें स्वयंसेवियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए महाविद्यालय के प्रवेश मार्ग की साफ-सफाई की और आसपास फैले कचरे एवं गंदगी को हटाकर स्वच्छता का संदेश दिया।

अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ ही स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने के लिए प्रेरित करना था। स्वयंसेवियों ने श्रमदान के माध्यम से सामाजिक उत्तरदायित्व और सामुदायिक सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. राम अवतार सिंह ने स्वयंसेवियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि स्वच्छता को दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाना आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं स्वच्छता अपनाने और समाज में इसके प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. षष्ठी बल्लभ मिश्रा, डॉ. नेहा तिवारी,  प्रमिला, अनुसेवक बद्रीश एवं विपिन उपस्थित रहे। वर्तमान छात्रसंघ अध्यक्ष सुनील सिंह तथा एनएसएस के पूर्व स्वयंसेवी अंशुल, सौरभ और सलोनी ने भी अभियान में सक्रिय सहयोग दिया।

एनएसएस के इस शिविर के माध्यम से विद्यार्थियों को श्रमदान, सामाजिक सहभागिता और सामुदायिक सेवा के महत्व से परिचित कराया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button