उत्तराखंडयूथशिक्षासामाजिक

राजकीय प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ में विद्यालय प्रबंधन समिति की एक विशेष बैठक आयोजित

दक्षता आधारित आकलन परख की संप्राप्ति तथा अग्रिम कार्ययोजना साझा करने हेतु आज राजकीय प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ में विद्यालय प्रबंधन समिति की एक विशेष बैठक आयोजित की गयी।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरविन्द सिंह सोलंकी ने बैठक में उपस्थित अभिभावकों को दिनांक 5 अक्टूबर, 2026 को आयोजित दक्षता आधारित आकलन परख के परिणामों की जानकारी देते हुये बताया कि विद्यालय के छात्रों ने 78.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किये हैं और विद्यालय के शिक्षकों, विद्यार्थियों तथा अभिभावकों के सहयोग से इसे शत प्रतिशत पहुँचाने का प्रयास किया जायेगा। तत्पश्चात विद्यार्थियों को जिन दक्षताओं में अपेक्षित उपलब्धि प्राप्त नहीं हुई है, उनकी पहचान कर कक्षावार, विद्यार्थीवार तथा विषयवार सुधारात्मक कार्य योजना पर चर्चा की गई। विद्यार्थियों के अधिगम स्तर में सुधार हेतु अभिभावकों की घर पर रहने वाली भूमिका पर भी चर्चा की गई। अभिभावकों को अर्धवार्षिक परीक्षा की समय सारणी से अवगत कराया गया तथा अपने पाल्यों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने का आह्वान किया गया। विभाग द्वारा छात्र-छात्राओं के बैग एवं जूते के लिये प्राप्त धनराशि के उपभोग पर चर्चा की गई। प्रत्येक छात्र के लिये अपार आईडी की महत्ता के साथ ही विद्यालय विकास से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई।

विद्यालय प्रबंधन समिति की आज आयोजित विशेष बैठक में विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरविन्द सिंह सोलंकी, सहायक अध्यापक मीना घिल्डियाल, वीरेंद्र उनियाल तथा वीरेंद्र सिंह, सविता, अंजू देवी, लक्ष्मी, मंजू देवी, मोनी, रितु, रानी, दुलारी देवी, रूमा देवी, फराना सरस्वती, शबनूर, केशवर जहां, रेखा, मेहशर बीबी, अंजना, सीमा देवी समेत सभी अभिभावक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button