उत्तराखंडमनोरंजनयूथशिक्षासामाजिक

ब्लांक स्तरीय विज्ञान महोत्सव का राजकीय इंटर कालेज दौक में भव्य शुभारंभ

महोत्सव में राजकीय इंटर कालेज दौक के बाल वैज्ञानिकों ने माडल के माध्यम से दिखाई प्रतिभा

 

थत्यूड//सकलाना//दौक

जौनपुर ब्लॉक के सकलाना क्षेत्र के राजकीय इंटर कालेज दौक सकलाना में ब्लाक स्तरीय विज्ञान महोत्सव का भव्य शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री मुलायम सिंह रावत मंडल अध्यक्ष भाजपा जय सिंह अजवाण प्रधान वीरपाल कठैत गम्भीर पवार प्रधानाचार्य श्री रामऔतार ब्लॉक समन्वयक कमलेश सकलानी शुभम विजल्वाण ने दीप प्रज्वलित व सांस्कृतिक कार्यक्रमो के साथ शुरू किया। कार्यक्रम में जौनपुर ब्लॉक के 17 विधालयो के 110 छात्र छात्राओं ने अपने माडल सांस्कृतिक कार्यक्रम नाटकों के साथ प्रतिभाग किया। विज्ञान ड्रामा में प्रथम स्थान रा ई कालेज दौक दूसरा स्थान रा उ प्रा वि साटागाड विज्ञान प्रदर्शनी में सीनियर वर्ग प्रथम सोनाक्षी रा ई का दौक दूसरा स्थान अदिति राव ई का नैनबाग जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान अमृता रा ई का दौक दूसरा स्थान आर्दश रा ई कालेज आन्दचौक रहे।

मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री मुलायम सिंह रावत ने कहा आज का युग विज्ञान का है और ऐसे आयोजन से बाल वैज्ञानिकों को अवसर मिलता है कुछ नया सीखने का छात्र छात्राएं से संवाद व जिज्ञासा भी होनी चाहिए। ब्लॉक समन्वयक कमलेश सकलानी ने बताया कि विज्ञान महोत्सव में विघालयो जौनपुर ब्लॉक के 17 विद्यालयों के 110 बाल वैज्ञानिकों ने प्रतिभाग किया जिसमें छात्र छात्राओं ने उत्साह पूर्वक इस महोत्सव को उत्साह पूर्वक किया और सभी शिक्षक साथियों व छात्र छात्राओं का सफल आयोजन के लिए धन्यवाद दिया।

मचसाचालन रणवीर नेगी ने किया।कार्यक्रम में प्रधान घेना वीरपाल सिंह कठैत प्रधान प्रतिनिधि धनचूला गम्भीर पवार सामाजिक कार्यकर्ता अनिल हटवाल रामसिंह पैवार रैकमैन नवीन भारती सचिन रावत रोहित मतेद्र सिंह सहित सभी विद्यालयों के शिक्षक छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button