Breakingउत्तराखंडयूथराजनीतिशिक्षासामाजिक

भाजपा युवा मोर्चा द्वारा आज बाइक रैली का आयोजन

देहरादून

आज 22 फरवरी 2023 को नकल विरोधी अध्यादेश 2023 लागू होने पर माननीय मुख्यमंत्री जी का आभार व बाइक रैली का आयोजन भारतीय जनता युवा मोर्चा अंबेडकर नगर मंडल द्वारा किया जा रहा है। भाजपा महानगर कार्यालय द्वारा प्रेस को जारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है। श्री अक्षत जैन जी ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में मुख्य रूप से कैबिनेट मंत्री श्री रेखा आर्य जी, प्रथम नागरिक मेयर सुनील उनियाल गामा जी, यशस्वी विधायक श्री खजान दास जी उपस्थित रहेंगे l अपराह्न 2 बजे महानगर कार्यालय भाजपा देहरादून से आरंभ की जाएगी। घंटाघर होते हुए पलटन बाजार से दर्शनी गेट पर ओरियंट होटल पर समापन होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button