#villagelife
#2023
#rose
#flowers
#farming
#onionratetoday
#onion
#organik
#organikfarming
——————————————————-
गीता नेगी जी कुशल गृहिणी हैं। पशुपालन, खेती आपका मुख्य व्यवसाय है। आप मुर्गी पालन भी करती हैं। घर गृहस्थी के साथ ही साथ आप जन प्रतिनिधि भी हैं। आप रामनगर डंडा( द्वितीय) की क्षेत्र पंचायत सदस्य भी हैं।
आपने लगभग 3 बीघा भूमि पर गुलाब लगाया हुआ है। घर गुलाब की खुशबू से महक रहा है। फूलों का व्यापार आर्थिकी का बहुत अच्छा आधार है। गुलाब की खेती में आपके पति गोविंद सिंह नेगी जी भी आपके साथ बराबर की भूमिका निभाते हैं। आजकल आपके खेतों में गेहूं की फसल लहलहा रही है। आप प्याज की खेती भी करती हैं । गीता नेगी जी ने बताया कि इस बार भी उन्होंने ₹15000 की प्याज की पौध बिक्री की है। गीता नेगी जी ने दो गाय भी पाल रखी हैं। आप जैविक खेती करती हैं। आपने घर में गोबर गैस प्लांट भी लगाया हुआ है; जिससे प्रतिदिन रसोई तैयार होती है। गीता नेगी जी ने बताया कि हम साल भर में केवल दो या तीन सिलेंडर ही अधिकतम खरीदते हैं। कोरोना काल में नेगी दंपति ने सब्जी उत्पादन का कार्य किया और प्याज की पौध उगाई।
गीता नेगी जी ने बताया कि कोरोना काल में हमने एक लाख सत्तर हजार रुपए की प्याज की पौध की बिक्री की। प्याज की पौध की बिक्री के साथ ही कोरोना काल में सब्जी उत्पादन भी किया। उन दिनों गांव के लोग ही प्रतिदिन घर पर सब्जी लेने के लिए आते थे। और सब्जी की बिक्री से गीता नेगी जी के परिवार को प्रति दिन एक हजार रुपए की आय हो जाती थी। अंडों की बिक्री से भी आय होती है। कुल मिलाकर देखा जाए तो जैविक खेती उत्पादन, पशुपालन और फूलों की खेती से गीता नेगी जी लाखों रुपए की कमाई प्रतिवर्ष कर रही हैं। वास्तव में यही परिश्रमी किसान हैं जिनकी बदौलत आम आदमी को दो वक्त का भोजन मिल पाता है। यही नारी सशक्तिकरण है। ऐसी महिलाएं समाज की अन्य महिलाओं के लिए ही नहीं बल्कि पुरुष वर्ग के लिए भी प्रेरणा स्रोत हैं। नारी सशक्तिकरण की सशक्त हस्ताक्षर “गीता नेगी जी” के परिश्रम को देखते हुए एक सैल्यूट तो बनता है दोस्तों। नेगी दंपति को पुनः हार्दिक शुभकामनाएं।
गीता नेगी जी से फूलों की खेती के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए साक्षात्कार देखिए दोस्तों।
इसी प्रकार के लगभग 700 वीडियो देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब अवश्य कीजिए।
यूट्यूब चैनल का लिंक – https://youtube.com/@ajgramin5721
समाचारों के लिए हमारे चैनल को देखते रहिए।
A/J ग्रामीण न्यूज।