उत्तराखंडयूथराजनीतिसामाजिक

43वां स्थापना दिवस के अवसर पर जनसंघ से लेकर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मान एवं विचार यात्रा संगोष्ठी का कार्यक्रम(IRDT) सभागार सर्वे चौक में आयोजित

“देहरादून”

दिनांक 8 अप्रैल 2023 को भारतीय जनता पार्टी महानगर के द्वारा भारतीय जनता पार्टी के 43वां स्थापना दिवस के अवसर पर जनसंघ से लेकर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मान एवं विचार यात्रा संगोष्ठी का कार्यक्रम आईआरडीटी सभागार सर्वे चौक पर आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम वंदे मातरम के साथ एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया; जिसमें पार्टी के सभी वरिष्ठ गणों ने अपने अनुभव को साझा किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री जी ने भारतीय जनता पार्टी एवं जनसंघ से लगातार कार्य कर रहे वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी वह राजनीतिक पार्टी ही एक मात्र ऐसी पार्टी है कि जिस ने कहा कि एक देश में दो निशान, दो विधान नहीं हो सकते और जिस को खत्म करने का काम भारतीय जनता पार्टी ने किया है। भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ताओं के द्वारा भाजपा को नई सफलताएं प्राप्त हो रही हैं जिसका जीता जाता उदाहरण उदाहरण अभी हाल में ही अपने प्रदेश के चुनाव में प्रदर्शित हुआ है। उत्तराखंड में भाजपा सरकार बनने से मिथक टूटा है। पहले कहा जाता था कि एक बार भाजपा की सरकार एक बार कांग्रेस सरकार। प्रदेश की जनता ने भारतीय जनता पार्टी पर विश्वास जताते हुए भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाई है। भाजपा ने राष्ट्रभक्ति को हमेशा सर्वोपरि माना है।


नरेंद्र मोदी जी की सरकार के नेतृत्व में हमारे देश को सम्मान की नजर से देखा जाता है। इसका उदाहरण जी-20 की मिली अध्यक्षता है। मोदी जी का सपना नया भारत श्रेष्ठ भारत बनाना है।
भारतीय जनता पार्टी माननीय नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में एक मंत्र के साथ आगे बढ़ रही है। सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास। हमारी प्रदेश सरकार प्रदेश के प्रदेशवासियों को सुरक्षित रखने के लिए हम लोगों ने धर्मांतरण कानून, समान नागरिक कानून एवं नकल विरोधी कानून जैसे कानून लागू किए हैं। हमारी सरकार विकल्प सहित संकल्प सहित के साथ आगे बढ़ रही है। प्रदेश सरकार ने राज्य को आगे बढ़ाने के लिए कई कठोर निर्णय लेकर कदम आगे बढ़ाए हैं। भारतीय जनता पार्टी आप सभी महान विभूतियों के बलिदान त्याग और आपने जो तिल – तिल जलकर पार्टी की सेवा की है, पार्टी को आगे बढ़ाया है उसके लिए हम सब लोग आपके कृतज्ञ हैं। आपका सबका आशीर्वाद सदा हम लोगों को मिलता रहे और पार्टी सदा आगे बढ़ती रहे।
कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय महेंद्र भट्ट जी ने भी सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को उनके कार्यों के लिए शुभकामनाएं दी और कहा कि आप सभी का आशीर्वाद हमें यूं ही प्राप्त होता रहे। उन्होंने सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को अपना गुरु बताते हुए कहा कि जिस विचार को लेकर संगठन ने नींव डाली थी वह विचार आज साकार होता नजर आ रहा है। भारत को विश्व गुरु बनाने का सपना भारतीय जनता पार्टी माननीय नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में लगातार कदम बढ़ा रही है। आने वाले 2024 के चुनाव में हम लोगों के पास कई चुनौतियां हैं लेकिन जिस प्रकार केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार लगातार आम जनमानस के हित में काम कर रही है,

उनकी समस्याओं का निवारण कर रही है, उसको देखते हुए हम 2024 का चुनाव पूर्ण बहुमत के साथ जीतेंगे और पुनः नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सरकार बनायेंगे। मैं आज इस मंच के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी को बधाई देना चाहता हूं और धन्यवाद ज्ञापित करता हूं कि वह जो कानून लेकर आए हैं वह लोगों के भविष्य और छात्रों के आने वाले भविष्य के लिए कामगार सिद्ध होगा। और जो पिछले दिनों आंदोलन हुए उनमें जो लोग आंदोलन कर रहे थे उसका भी लोगों को पता है कि कुछ लोगों के इस नकल विरोधी कानून आने से उनके रोजगार पर फर्क पड़ा है। हमारी प्रदेश की सरकार मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में युवाओं के भविष्य के लिए चिंतित है।
राज्यसभा सांसद आदरणीय नरेश बंसल जी ने भी सभी आए हुए वरिष्ठ महान विभूतियों को धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि 1951 से जनसंघ की यात्रा , उसके बाद 1980 से भारतीय जनता पार्टी की यात्रा एक संघर्षपूर्ण यात्रा रही है। इन यात्राओं में नए और पुराने कार्यकर्ताओं का संगम है। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं को लगातार जोड़कर रखने का काम कर रही है तभी पार्टी विश्व की नंबर वन की पार्टी बनकर पूरे विश्व में स्थापित हुई है। हमारे पार्टी के पूर्व कार्यकर्ताओं ने अपने कार्य को आगे बढ़कर काम किया है। हम सभी को आप सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से प्रेरणा लेनी चाहिए।
राजपुर विधायक श्रीमान खजान दास जी ने भी सभी वरिष्ठ महान विभूतियों को प्रणाम करते हुए उनके कार्य की सराहना की और कहा कि आप सभी के कार्य की वजह से आज भारतीय जनता पार्टी अपने नए मुकाम पर है। साथ ही अपने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी की नीतियों और कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि आप प्रदेश के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं इसके लिए प्रदेश की जनता का एवं माताओं का आशीर्वाद आपको सदा प्राप्त होता रहेगा।
कार्यक्रम में महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल जी ने सर्वप्रथम बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय जी की पुण्यतिथि पर नमन करते हुए एवं पंडित दीनदयाल जी एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी को याद करते हुए आए हुए सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया ।
साथ ही भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय आदरणीय अटल बिहारी वाजपेई के चरणों में नमन करते हुए उनकी कुछ पंक्तियों को याद किया। उन्होंने कहा था कि अंधेरा छटेगा सूरज निकलेगा और कमल खिलेगा। वह बातें साकार नजर हो रही हैं। भारतीय जनता पार्टी एक विचार आधारित पार्टी है। हमारे देश में कई राजनीतिक पार्टी हैं जो जाति, धर्म पर आधारित हैं। भारतीय जनता पार्टी शुरू से अब तक विचार और विकास की बात करती आई है। केंद्र में हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आज भारत सर्वोच्च स्थान प्राप्त कर रहा है भारत को आज सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है।
कार्यक्रम में प्रदेश के प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी जी, रेशम फेडरेशन के चेयरमैन अजीत चौधरी जी, पूर्व राज्य मंत्री रविंद्र कटारिया, मानिक निधि शर्मा, महानगर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र ढिल्लो, रतन सिंह चौहान, संतोष सेमवाल, सुनील शर्मा, संध्या थापा, बबीता सलहोत्रा, महानगर महामंत्री सुरेंद्र राणा, विजेंदर थपलियाल, महानगर मंत्री संदीप मुखर्जी, संकेत नौटियाल, देवेंद्र पाल मोंटी, विनय उनियाल, गोविंद मोहन, कोषाध्यक्ष मोहित शर्मा, मीडिया प्रभारी उमा नरेश, प्रदीप कुमार, अक्षत जैन, राजेश, आशीष शर्मा, रंजीत सेमवाल, विपुल खंडूरी, सूरज, महानगर मोर्चा के अध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट, प्रदीप दुग्गल, अर्चना बागड़ी, विशाल कुमार, अवधेश तिवारी, पारस गोयल सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button