———————————-
देहरादून
जनता और जनप्रतिनिधियों की जागरूकता और परिश्रम से उत्तराखंड की 51 ग्राम पंचायतों को स्वच्छता गौरव सम्मान 2022 से नवाजा गया है। न्याय पंचायत रानीपोखरी की ग्राम पंचायत रानीपोखरी ग्रांट और बड़कोट माफी को भी स्वच्छता गौरव सम्मान मिला।
देहरादून सेवा पखवाड़ा 2022 में ग्राम प्रधान रानीपोखरी सुधीर रतूड़ी को ग्राम पंचायत में उत्कृष्ट कार्य करने एवं मॉडल पंचायत बनाने के लिए मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सम्मानित किया।
12 जनपदों की 7791 पंचायतों में से 51 पंचायतों के प्रधानों को स्वच्छता गौरव सम्मान 2022 से सम्मानित किया गया है। साथ ही ग्राम पंचायत बड़कोट माफी की प्रधान सरिता देवी को भी किया सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री प्रेमचंद अग्रवाल, श्री गणेश जोशी व स्वजल विभाग से मंजू जोशी व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान रानीपोखरी सुधीर रतूड़ी ने समस्त सम्मानित जनता का आभार जताया। उन्होंने कहा कि जनता का आशीर्वाद, प्यार और सहयोग ऐसे ही बना रहे ताकि पंचायत को और सुंदर, स्वच्छ व देश में मॉडल पंचायत बनाया जा सके।