*डोईवाला(अंकित तिवारी)*-कोरोना महामारी के दौरान दिवंगत जनों की आत्म शांति एवं विश्व शांति हेतु श्री सुरकंडा देवी मंदिर पुन्नीवाला , फलसुवा के परिसर में आयोजित श्री मद भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ के दौरान कथा व्यास हेमानन्द महाराज ने जीवन में जिज्ञासा होने की महत्ता बताते हुए कहा कि लक्ष्य (तत्व) हासिल करने के लिए ज्ञान की लालसा (जिज्ञासा) बहुत जरूरी है। भक्तों पर ज्ञान रूपी वर्षा करते हुए उन्होंने कहा कि जब तक जिज्ञासा नहीं है, तब तक तत्व की प्राप्ति नहीं हो सकती। इसी प्रकार पहले ईश्वर तत्व, मां भगवती के स्वरूप को जानने की जिज्ञासा जागे, तब परम तत्व का बोध होता है और श्रवण करने में आनंद भी आता है। इसलिए पहले जिज्ञासा जगाइए। सदाचरण, सत्कर्म और सत्संग करने से ईश्वर के प्रति जिज्ञासा उत्पन्न होती है। सात्विक चित्त में ही ईश्वर प्राप्ति की जिज्ञासा उत्पन्न होती है। यदि आपने मन बस में कर लिया, तब घर में रहो या वन में रहो ज्यादा फर्क नहीं पड़ता। मन को वश में करने का सबसे सहज उपाय है, नामाभ्यास और सत्संग, अधिक से अधिक भगवान के नाम का जप किया जाय, इससे मन सहज बस में हो जाता है। कथा श्रवण में मंदिर समिति अध्यक्ष विजेंद्र तिवारी, मंदिर के पुजारी ललित प्रसाद तिवारी, प्रकाश तिवारी, रमेश तिवारी, सत्यप्रकाश तिवारी, सहित मंदिर समिति के सदस्य और ग्रामीणों ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.