डोईवाला
देहरादून थानों मार्ग पर बने पुलों पर भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज रायपुर सौंग पुल से बड़ासी पुल तक 8 किलोमीटर की पदयात्रा कर रैली निकाली। मालूम हो कि धन्याड़ी पुल की एप्रोच रोड का एक हिस्सा एक हफ्ते पहले धंस गया था और बृहस्पतिवार 22 दिसम्बर 2022 को धन्याडी पुल का धंसा हिस्सा नीचे गिर गया। इन पुलों का निर्माण एनएच अथॉरिटी द्वारा 2018 में किया गया था। पुल बनने के एक साल बाद ही बड़ासी पुल और धन्याड़ी पुल की एप्रोच रोड धंस गई थी। तभी से यह पुल सोशल मीडिया पर भी चर्चा के केंद्र बने हुए थे। इन पुलों की अप्रोच रोड में आ रही दरारों से क्षेत्रवासियों में भारी गुस्सा है जो कि आज रैली के रूप में देखने को मिला। रैली की अगुवाई उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह और पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल जी, जिला पंचायत सदस्य अश्वनी बहुगुणा जी डोईवाला विधानसभा प्रत्याशी गौरव सिंह (गिन्नी), नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि सागर मनवाल जी ने की। व छेत्रवासी और जनप्रतिनिधि,भोपालपानी प्रधान प्रतिनिधि नरेंद्र सिंह सोलंकी, ग्राम प्रधान बड़ासी नितिन रावत , राहुल मनवाल,पूर्व प्रधान पदम सिंह व देवेंद्र सिंह, भरत सोलंकी, रामपाल सोलंकी, करण रावत, कविंद्र सिंह, महेंद्र नेगी व बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी रैली का हिस्सा बने। इस अवसर पर लोगों ने सरकार को जमकर कोसा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने टूटे हुए पुलों को शीघ्र ठीक करने की मांग करते हुए दोषियों को सजा दिलाने की भी मांग की।