डोईवाला (थानों)
ग्राम पंचायत कोटी मय चक के पंचायत भवन में होली मिलन कार्यक्रम एवं अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का कार्यक्रम 5 मार्च को संपन्न हुआ। कार्यक्रम में महिलाओं और क्षेत्रवासियों ने बड़ी संख्या में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि होली का पावन पर्व हमारे जीवन में नया उत्साह, नई उमंग, नया जोश भरता है। उन्होंने कहा कि हमारे त्योहार और परंपराएं हमें जीवन जीने का सलीका सिखाती हैं। यह त्यौहार हमें आपस में एक दूसरे से बांधे रखते हैं, सम्बन्धों में निकटता लाते हैं। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया गया। शिक्षा, स्वरोजगार, समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली दर्जनों महिलाओं को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।
पूर्व विधायक हीरा सिंह बिष्ट जी ने इस अवसर पर सभी के सुख एवं समृद्धि की कामना करते हुए मातृशक्ति द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह की प्रशंसा की। कार्यक्रम में कांग्रेसी नेता गौरव चौधरी, मोहित उनियाल, मनोज नौटियाल, रमेश सोलंकी, ग्राम पंचायत कुड़ियाल के प्रधान महेश कुकरेती, आनंद खत्री, भाजपा नेता दीवान सिंह रावत, मातृभूमि सेवा संगठन के अध्यक्ष अमित कुकरेती, विकास रावत,जगदीश ग्रामीण, मनोहर सिंह सोलंकी, बड़ासी ग्रांट से गणेश भारती, दिनेश चुनेरा, रेनू चुनेरा, कांग्रेस नेत्री हेमा पुरोहित, अंजलि सकलानी सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर महिलाओं ने होली के गीत गाए और एक दूसरे को गुलाल लगाया। कार्यक्रम की आयोजक ग्राम प्रधान कोटि मय चक श्रीमती रेखा बहुगुणा ने कार्यक्रम में उपस्थित मातृशक्ति और स्थानीय जनता का आभार व्यक्त किया।