उत्तराखंडयूथराजनीतिशिक्षासामाजिक

भारतीय जनता पार्टी के 22 शक्ति केंद्रों पर भव्य बूथ सशक्तिकरण सम्मेलन

“देहरादून”

महानगर देहरादून में आज राजपुर विधानसभा, रायपुर विधानसभा, मसूरी विधानसभा, कैंट विधानसभा, धर्मपुर विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के 22 शक्ति केंद्रों पर भव्य बूथ सशक्तिकरण सम्मेलन आयोजित किए गए। जिसमें कैंट विधानसभा के शक्ति केंद्र इंदिरा नगर में महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल जी मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित हुए। कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए श्री सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल जी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्र की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। उन्होंने बताया कि हमें भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्य को बूथ स्तर तक पहुंचाना है। आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की केंद्रीय योजनाओं का लाभ प्रत्येक नागरिक तक पहुंचे इसलिए हमें अपने बूथों को एवं पन्ना प्रमुख को मजबूत बनाना है। अपने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री आदरणीय पुष्कर सिंह धामी जी की प्रदेश लाभकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है। आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर अमृत काल के प्रवेश होने पर जो भी विकास कार्य किए जा रहे हैं उसका पूरा श्रेय भारतीय जनता पार्टी के बूथ तक के कार्यकर्ता को जाता है। प्रत्येक बूथ का कार्यकर्ता, पन्ना प्रमुख भारतीय जनता पार्टी की नींव के रूप में कार्य करता है।

राजपुर विधानसभा के करनपुर मंडल शक्ति केंद्र पर मीडिया प्रभारी भाजपा उमा नरेश तिवारी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारत की राष्ट्रपति महामहिम श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी ने संसद के समक्ष अभिभाषण में कहा है कि हमारी सरकार का एक मात्र मंत्र सबका साथ सबका विकास है। इसी मंत्र को लेकर हमारी सरकार आगे चल रही है।

केंद्र सरकार हर योजना में शत-प्रतिशत योगदान के साथ ही अंत्योदय के प्रति भी पूरी निष्ठा के साथ काम कर रही है। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष, पार्षद गण एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button