देहरादून
इस दौरान महानगर देहरादून स्थित राज्य आंदोलनकारी शहीद स्मारक स्थल में हजारों की संख्या में नम आँखों से भाजपा कार्यकर्तागण/आंदोलनकारी सम्मिलित हुए। वंदनीय बलूनी जी को राज्य सरकार की तरफ से सैन्य सम्मान भी दिया गया।
भाजपा महानगर अध्यक्ष अग्रवाल जी ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि पूज्या बलूनी जी ने उत्तराखंड राज्य आंदोलन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। उत्तराखंड बनने के बाद वह राज्य महिला आयोग और राज्य आंदोलनकारी सम्मान परिषद की अध्यक्ष रहीं।
अग्रवाल जी ने बताया कि वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी सुशीला बलूनी जी भले ही आज हमारे बीच में नहीं हैं परन्तु उत्तराखंड राज्य निर्माण के लिए उनका योगदान सदियों तक याद रखा जाएगा। वे उत्तराखंड की पहली महिला थीं जो राज्य निर्माण के लिए भूख हड़ताल पर बैठी थीं। उन्होंने राज्य आंदोलन के माध्यम से हजारों की संख्या में महिलाओं को अपने साथ जोड़ा। उत्तराखंड राज्य आंदोलन की आग को प्रचंड रूप देने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई। वह कई बार गिरफ्तार भी हुईं और जेल गई पर उन्होंने कभी हार नहीं मानी।
ऐसी महान आत्मा को हम सब शत – शत नमन करते हैं। समस्त महानगरवासी कार्यकर्त्तागण पुण्य दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना करते हैं। उन्होंने कहा कि हम समस्त उत्तराखंडवासी पृथक उत्तराखण्ड के निर्माण में पूजनीय सुशीला बलूनी जी के योगदान को हमेशा याद रखेंगे।