डोईवाला थानों
इंटर कॉलेज के पास स्थित विशालकाय सूखे वृक्ष की टहनियों को वन विभाग ने काट दिया है जिस कारण कि स्थानीय लोगों ने वन विभाग का शुक्रिया अदा किया है। विदित हो कि A/J ग्रामीण न्यूज़ चैनल ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। यह पेड़ सड़क के किनारे स्थित था और आने जाने वाले लोगों एवं वाहनों के ऊपर इसकी सूखी टहनियां गिर रही थी जिससे कई लोग चोटिल हो गए थे। स्थानीय जनता की मांग पर हमने खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था और वन विभाग के अधिकारियों से दूरभाष पर भी वार्ता की थी।
दूरभाष पर वन विभाग के अधिकारियों ने इस समस्या के जल्द समाधान का भरोसा दिलाया था। आज वन विभाग के अधिकारियों द्वारा इस पेड़ की शाखाओं को काटा गया। स्थानीय जनता ने वन विभाग के इस कदम का स्वागत किया है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग थानों वन क्षेत्राधिकारी श्री एन• एल• डोभाल जी, फॉरेस्टर श्री पोखरियाल जी सहित वन विभाग की पूरी टीम का शुक्रिया अदा किया है।
इस अवसर पर मातृभूमि सेवा संगठन के अध्यक्ष अमित कुकरेती, संरक्षक गिरीश तिवाड़ी, जगवीर सिंह नेगी, सुमनदेव तिवाड़ी, योगेश कोठारी, अंकित तिवाड़ी, कुलदीप सिंह रावत, उदित तिवाड़ी, पवन सेमवाल, संदीप नेगी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों का समस्या का त्वरित समाधान करने के लिए आभार जताया।