उत्तराखंडयूथशिक्षासामाजिक

नारी के उत्थान को समर्पित एस०एम शक्ति फाउंडेशन

यह संस्था उत्तराखंड से लेकर अन्य राज्यों में भी महिलाओं को रोजगार और बेटियों को शिक्षा प्रदान कर रही है

ऋषिकेश : नारी शक्ति के उत्थान को समर्पित एस०एम शक्ति फाउंडेशन संस्था (साहस की उड़ान,शक्ति की पहचान) यह वह संस्था है जो सदैव नारी शक्ति को मजबूत बनाने और उनको रोजगार देने का काम कर रहे हैं। और बड़ी बात यह है कि उत्तराखंड में ही नहीं बल्कि दूसरे राज्यों में भी जैसे उत्तर प्रदेश,राजस्थान,हरियाणा में भी महिलाओं को रोजगार एवं बेटियों के लिए शिक्षा प्रदान की जा रही है।

इसके लिए क्षेत्र वासियों से लेकर दूर-दूर तक एस०एम शक्ति फाउंडेशन के उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की जा रही है। संस्था की संस्थापिका “सीमा मिश्रा” जी ने बताया कि एस०एम शक्ति फाउंडेशन लगातार नारी शक्ति को मजबूत बनाने का काम कर रही है।

और हमारी संस्था एस०एम शक्ति फाउंडेशन का यही उद्देश्य है और इसी उद्देश्य के साथ हमारी पूरी टीम कार्य कर रही है। इसीलिए दूर-दूर से महिलाएं हमारी संस्था से जुड़ रही है।


संस्था की अध्यक्षा रुचिरा,उपाध्याय सीमा कोठारी,सचिव दीपा जी और पूरी टीम की सराहना करते हुए सभी महिलाओं के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस संबंध में A/J ग्रामीण न्यूज़ द्वारा भी जल्द संस्था के पदाधिकारीयों से साक्षात्कार करेगें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button