रायपुर : दिनांक 26 सितंबर को शिव शक्ति कीर्तन मंडली द्वारा 8 दिन की पूजा अर्चना के बाद पूरे हर्षोल्लास के साथ धनियाडी सॉन्ग नदी में गणेश विसर्जन किया गया।
शिव शक्ति कीर्तन मंडली द्वारा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी पांचवा गणेश महोत्सव कार्यक्रम किया गया। जिसकी गणेश स्थापना 19 सितंबर को दिनेश चुनारा जी के आवास पर की गई इस दौरान आठ दिन सुबह-शाम विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद आज दिनेश चुनारा जी के आवास पर गणेश विसर्जन से पूर्व विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
तत्पश्चात दोपहर 2:00 बजे गणेश जी की रैली सभी भक्तों के साथ दिनेश चुनारा जी के आवास से धनियाडी सॉन्ग नदी की ओर प्रस्थान किया। इस शुभ अवसर पर विभिन्न दलों संगठनों राजनीतिक दलों ने भी आकर गणपति जी का आशीर्वाद लिया।
आशीर्वाद लेने पहुंचे राजनीतिक क्षेत्र से पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट जी, जिला परवादून के मोहित उनियाल जी, कांग्रेस सेवादल प्रदेश अध्यक्ष हेमा पुरोहित जी, पछवादून जिला अध्यक्ष कांग्रेस लक्ष्मी कपरूवान जी,समाज सेवक राहुल मनवाल जी सुभम रावत जी उपदेश भारती जी और शिव शक्ति कीर्तन मंडली से रेनू चुनारा और उनकी पुरी टीम उपस्थिति रही।