शिक्षा मंत्री से वार्ता पर बनी सहमति के बाद भी 3 महीनों तक कोई कार्यवाही न होने से क्षुब्ध होकर प्रान्तीय कार्यकारिणी के आह्वान पर राजकीय शिक्षक संघ, देहरादून के बैनर तले आज सैकड़ों शिक्षकों ने मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर जनपद अध्यक्ष कुलदीप सिंह कंडारी के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया। धरने के पश्चात राजकीय शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी द्वारा अपनी माँगों के सम्बंध में मुख्य शिक्षा अधिकारी के माध्यम से ज्ञापन प्रेषित किया। धरने पर जनपद देहरादून के राजकीय शिक्षक संघ के समस्त पदाधिकारी एवं छह ब्लाकों के समस्त पदाधिकारी सम्मिलित हुए। धरना स्थल पर उपस्थित जनपद अध्यक्ष राजकीय शिक्षक संघ देहरादून कुलदीप सिंह कंडारी, जनपद उपाध्यक्ष मनमोहन रावत, जनपद मंत्री अर्जुन पंवार, प्रांतीय अध्यक्ष राम सिंह चौहान, प्रांतीय महामंत्री रमेश पैन्यूली, प्रांतीय कोषाध्यक्ष लक्ष्मण सजवाण, संयुक्त मंत्री राजेश गैरोला, संगठन मंत्री देवेंद्र सिंह सगई, संगठन मंत्री महिला प्रमिला रानी, कोषाध्यक्ष जयसिंह चौहान, जिला प्रवक्ता भास्कर सिंह रावत, मीडिया प्रभारी शिशुपाल सिंह कंडारी, विधि सलाहकार सतीश सिंह राणा, संयुक्त मंत्री महिला हेम कांडपाल, ब्लॉक अध्यक्ष रायपुर राकेश रौथाण, पिंकी पंवार रायपुर मीडिया प्रभारी, सुधीर कांति, मामराज चौहान, संजय नैथानी, हेमंत कठैत, अनिल राणा, प्रीतम राणा, शिव शुक्ला कमल किशोर मिश्रा, चंडी प्रसाद नौटियाल, दरवान सिंह भंडारी आदि प्रमुख रूप से शामिल थे।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
Check Also
Close