“ऋषिकेश”
प्रतिभालय आर्ट अकादमी भोपाल, मध्य प्रदेश में *उत्तराखंड की बेटी शगुन भटनागर* को सम्मानित किया गया। शगुन भटनागर ने *प्रतिभालय आर्ट अकादमी* से फाइन आर्ट्स का डिप्लोमा प्रथम श्रेणी में प्राप्त किया है।
शगुन भटनागर की इस उपलब्धि पर उन्हें अकादमी द्वारा सम्मानित भी किया गया है। शगुन भटनागर ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपनी शिक्षिका *(डॉक्टर रेखा भटनागर जी* (रेखांकन ललित कला समिति भोपाल मध्य प्रदेश) को और अपने माता-पिता को दिया है।
*कुमारी शगुन भटनागर ने बताया कि वह जल्दी ही ऋषिकेश में एक *आर्ट इंस्टिट्यूट खोलेंगी;* जिससे यहां के स्थानीय छात्र लाभान्वित होंगे। शगुन भटनागर ने अपनी उपलब्धि पर सभी मित्रों एवं परिजनों का आभार जताया है।
विदित हो कि कुमारी शगुन भटनागर *उत्तराखंड के प्रसिद्ध भजन गायक गोपाल भटनागर जी* की सुपुत्री हैं।




