देहरादून
वेदपाठी आचार्य भरतराम तिवारी जी को वैदिक *ब्राह्मण सभा देहरादून द्वारा परशुराम सम्मान से सम्मानित किया गया है।*
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खंडूड़ी, कैंट विधायक श्रीमती सविता कपूर, पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा, डॉक्टर ओमप्रकाश भट्ट द्वारा श्री तिवारी जी को देहरादून में यह पुरस्कार प्रदान किया गया।
*श्री भरतराम तिवारी जी को यह सम्मान मिलने पर विभिन्न सामाजिक संगठनों, विद्वत जनों ने उन्हें अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।* मातृभूमि सेवा संगठन रामनगर डांडा, थानो के अध्यक्ष *श्री अमित कुकरेती जी ने श्री भरतराम तिवारी जी को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उज्ज्वल एवं सुखमय भविष्य की कामना की है।
मां सुरकंडा देवी मंदिर समिति पुन्नीवाला के *अध्यक्ष व्यास श्री विजेंद्र तिवारी जी, व्यास श्री हेमानंद तिवारी जी, श्री अमरदेव तिवारी जी*, पूर्व प्रधान नाहीं कला श्री दिवाकर दत्त तिवारी जी, श्री मस्तराम तिवारी जी, श्री श्याम किशोर तिवारी जी, श्री रामदेव तिवारीजी, शिक्षक श्री गिरीश चंद्र तिवारी, श्री स्वरूप तिवारी, जगदीश ग्रामीण, पंकज तिवारी,सत्यप्रकाश तिवारी, बुद्धिप्रसाद तिवारी, घनश्याम तिवारी, प्रकाश तिवारी सहित अनेकों विद्वत जनों ने श्री भरतराम तिवारी जी को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
आचार्य भरतराम तिवारी जी ने सभी प्रशंसकों, शुभचिन्तकों, मित्रों का आभार व्यक्त किया।