उत्तराखंडयूथशिक्षासामाजिक

जन्मदिन पर डॉ• त्रिलोक व किरन सोनी को पर्यावरण संरक्षण सम्मान

डॉ सोनी को पर्यावरण संरक्षण सम्मान 2024 मिलने पर राइका मरोड़ा टिहरी गढ़वाल व क्षेत्र में खुसी की लहर हैं उन्होंने अपने जन्मदिन पर पौधारोपण भी किया

देहरादून//टिहरी//सकलाना

छत्तीसगढ़ राज्य की साहित्यिक, सामाजिक, सांस्कृतिक एवं स्वयं सहायता समूह राज रचना कला एवं साहित्य परिषद रायपुर ने पर्यावरण संरक्षण, संवर्द्धन व वृहद पौधरोपण के क्षेत्र में कार्य कर रहे *पर्यावरणविद् वृक्षमित्र डॉ• त्रिलोक चंद्र सोनी के जन्मदिन पर वृक्षमित्र डॉ• सोनी व उनकी पत्नी किरन सोनी को पर्यावरण संरक्षण सम्मान 2024 से सम्मानित किया।* यह सम्मान उन्हें डिजिटल मीडिया के माध्यम से दिया गया हैं।
परिषद के *अध्यक्ष राम नारायण साहू ने कहा* वृक्षमित्र डॉ सोनी द्वारा पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में बहुत ही सुंदर कार्य किया जा रहा हैं जो आनेवाली पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत होगा। *महासचिव सुमित्रा साहू ने डाक्टर सोनी व किरन सोनी को धरती पुत्र कहते हुए कहा दोनों हरे रंग में रंग कर प्रकृति की सेवा कर रहे हैं* हमारी परिषद गौरवान्वित है;उन्होंने सच्चे प्रकृति सेवको को सम्मानित किया। डॉ सोनी को पर्यावरण संरक्षण सम्मान 2024 मिलने पर राइका मरोड़ा टिहरी गढ़वाल व क्षेत्र में खुसी की लहर हैं उन्होंने अपने जन्मदिन पर पौधारोपण भी किया। परिषद के सुभाष दीवागन, धनीराम साहू, रामकुमार साहू, सुधीर राणा, राजेन्द्र राणा आदि थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button