उत्तराखंडमनोरंजनयूथशिक्षासामाजिक

स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय में “हर घर तिरंगा अभियान” के तहत भव्य तिरंगा रैली का आयोजन

ऋषिकेश//डोईवाला
(अंकित तिवारी)

स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय एवं हिमालयीय आयुर्वैदिक पीजी मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय, जीवनवाला, डोईवाला के संयुक्त तत्वाधान में “हर घर तिरंगा अभियान” के अंतर्गत एक भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। इस रैली की शुरुआत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर काशीनाथ जैना जी द्वारा हरी झंडी दिखाकर विश्वविद्यालय परिसर से की गई।

रैली से पूर्व, विश्वविद्यालय परिसर में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण किया गया, जिसमें विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मचारियों और छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। यह पहल पर्यावरण संरक्षण के प्रति विश्वविद्यालय की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

तिरंगा रैली ने विश्वविद्यालय परिसर से शुरू होकर दुर्गा माता चौक, नेशनल हाईवे, माजरी चौक, और फतेहपुर टांडा से होते हुए पुनः विश्वविद्यालय परिसर में समाप्त हुई। रैली में छात्रों और विश्वविद्यालय के प्राध्यापकों का उत्साह देखने लायक था, जो देशभक्ति के जज्बे से सराबोर थे।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर काशीनाथ जैना, संस्था की उपाध्यक्ष विदुषी निशंक, आर्यन उनियाल, सचिव बालकृष्ण चमोली, कुलसचिव अरविंद अरोड़ा, जिला पंचायत सदस्य संजीव चौहान, पूर्व ग्राम प्रधान अठूरवाला दिनेश उनियाल, पुरुषोत्तम डोभाल, डॉ. निशांत राय जैन, डॉ. मनीषा अग्रवाल, डॉ. विपिन भट्ट, डॉ. ममता कुंवर, प्रताप नेगी सहित विश्वविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

इस रैली के माध्यम से स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय ने न केवल “हर घर तिरंगा” अभियान को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाया, बल्कि देश के प्रति अपने अटूट समर्पण को भी प्रदर्शित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button