रुद्रप्रयाग//जखोली
जनपद रुद्रप्रयाग के विकासखंड जखोली के ग्राम देवल में जन्मे 45 वर्षीय रमेश उनियाल जी पहाड़ की पगडंडियों से उभरे हुए कलाकार हैं।
आज से लगभग 27 वर्ष पूर्व रमेश उनियाल जी ने *घर, गांव, वन – जंगलों में घूमते – फिरते हुए, गुनगुनाते हुए, गायों को चराते हुए, घास काटते हुए जो शौक पाला था वह शौक आज बुलंदी पर है। रमेश उनियाल जी गढवाली गीत, लोक जागर गायक के रूप में दूर दराज के गांव तक सुने जाते हैं।
मां कुंजापुरी, मां मैठाणा देवी, मां चंद्रबदनी, मां धारी देवी, मां राज राजेश्वरी सहित विभिन्न देवियों के जागरण रमेश उनियाल जी ने बड़ी तन्मयता और भक्ति भावना से गाए हैं।
उत्तराखंड की संस्कृति से प्रेम करने वाले गढ़वाली बोली भाषा के प्रति पूर्ण रूप से समर्पित होकर अपनी संस्कृति का संवर्धन और संरक्षण करने वाले रमेश उनियाल जी जैसे लोक कलाकार को नमन, वंदन और अभिनंदन।
रमेश उनियाल जी के गीत और जागर आप उनके यूट्यूब चैनल पर भी सुन सकते हैं।लोक गायक रमेश उनियाल जी के यूट्यूब चैनल का लिंक है –
https://youtube.com/@uniyalmusiccreation8495?si=BJu-oq1oZXdx6QVY
इसी प्रकार के अन्य विडियो के लिए हमारे यूट्यूब चैनल (A J Gramin ) से इस लिंक के माध्यम से भी हम से जुड़ सकते हैं
https://youtube.com/@ajgramin?si=HYIEbEYI5B2J48Pz