देहरादून
भाजपा नेता रविंद्र जुगरान ने आज मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी से भेंट कर उनसे अनुरोध किया कि समूह ग व घ के पदों पर भर्ती हेतु वर्तमान व्यवस्था में उत्तराखंड के अधिवासियों / मूल निवासियों को ही नियुक्ति देने की है। इस कानून को और अधिक प्रभावी व सशक्त बनाने की आवश्यकता है। जिससे केवल उत्तराखंड के निवासी ही भर्ती हों। रवीन्द्र जुगरान ने बताया कि पूर्व व वर्तमान में भी अन्य राज्यों के निवासी समूह ग व घ के पदों पर भर्ती हेतु मा न्यायालय से अपने पक्ष में निर्णय करवाकर लाते रहे हैं जिससे हमारे प्रदेश के नौजवानों का अहित होता है। हाल ही में नर्सिंग भर्ती में अन्य प्रदेश के निवासी उत्तराखंड उच्च न्यायालय से अपने पक्ष में निर्णय कराने में सफल हुए हैं। ऐसा पूर्व में भी हुआ है। मुख्यमंत्री जी ने आश्वास्त किया कि शीघ्र अतिशीघ्र समूह ग व घ की भर्ती उत्तराखंड के अधिवासियों से शत प्रतिशत हो उसके लिए सरकार सभी संभव कदम उठायेगी।