उत्तराखंडयूथशिक्षासामाजिकस्पोर्ट्सस्वास्थ्य

शहीद दुर्गामल्ल पीजी कॉलेज में यूथ रेड क्रॉस सोसाइटी का जागरूकता कार्यक्रम

डोईवाला(अंकित तिवारी) – शहीद दुर्गामल्ल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, डोईवाला में यूथ रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में रेड क्रॉस सोसाइटी के पंजीकृत स्वयंसेवकों सहित महाविद्यालय के शिक्षकों और छात्रों ने भाग लिया।

कार्यक्रम में रेड क्रॉस सोसाइटी के उद्देश्यों, कार्यों, आरसी 1, आरसी 2 और आरसी 3 के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। नोडल अधिकारी डॉ. पूरन सिंह खाती ने रेड क्रॉस के संस्थापक सर जीन हेनरी डुनेंट के जीवन और उनके मानवतावादी कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि रेड क्रॉस का उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों की सहायता करना और आपातकालीन स्थितियों में राहत कार्यों को संचालित करना है।

इस अवसर पर डॉ. पल्लवी मिश्रा, डॉ. पुष्पा कुमारी और डॉ. आशा रोंगाली ने रेड क्रॉस के मूलभूत सिद्धांतों एवं इसके ऐतिहासिक योगदान पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम में डॉ. कुंवर सिंह सहित रेड क्रॉस के अन्य स्वयंसेवी भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में सामाजिक जिम्मेदारी, आपदा प्रबंधन और मानवीय सेवा की भावना को जागृत करना था। रेड क्रॉस से जुड़कर युवा न केवल जरूरतमंदों की सहायता कर सकते हैं बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव भी ला सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button