उत्तराखंडदेश-विदेशमनोरंजनयूथराजनीतिशिक्षासामाजिक

कर्णप्रयाग कॉलेज में राजनीति विज्ञान परिषद द्वारा भाषण और चार्ट प्रतियोगिता आयोजित

कर्णप्रयाग(अंकित तिवारी): – डॉ. शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कर्णप्रयाग के राजनीति विज्ञान विभागीय परिषद ने  एक भाषण और चार्ट प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन किया।

भाषण प्रतियोगिता का विषय सामयिक और महत्वपूर्ण था – “समान नागरिक सिविल संहिता”। इस प्रतियोगिता में विभाग के कई उत्साही छात्र-छात्राओं ने अपने विचारों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर वी. एन. खाली कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में समान नागरिक संहिता को एक मजबूत राष्ट्र की पहचान बताया और छात्रों के प्रयासों की सराहना की। भाषण प्रतियोगिता में सलोनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि शुभम महंगाई द्वितीय और दिया राणा तृतीय स्थान पर रहीं।

इसके अतिरिक्त, “ग्लोबल वार्मिंग और विश्व राजनीति” विषय पर एक रचनात्मक चार्ट प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में छात्रों ने चित्रों और आरेखों के माध्यम से इस महत्वपूर्ण वैश्विक मुद्दे पर अपने दृष्टिकोण को दर्शाया। अजय पाटिल ने चार्ट प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया, अंजली द्वितीय और अमीषा तृतीय स्थान पर रहीं।

कार्यक्रम के दौरान, राजनीति विज्ञान विभाग की प्रभारी डॉ. कविता पाठक ने समान नागरिक संहिता के मुख्य उद्देश्य के रूप में लैंगिक समानता पर जोर दिया। उन्होंने छात्रों को इस विषय की गहराई को समझने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर राजनीति विज्ञान विभाग के प्राध्यापक डॉ. मदन शर्मा और डॉ. कीर्तिराम डंगवाल सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे, जिन्होंने प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले अपने साथियों का उत्साहवर्धन किया। यह आयोजन छात्रों को अपनी प्रतिभा दिखाने और महत्वपूर्ण सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर अपने विचार व्यक्त करने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच साबित हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button