देहरादून//ऋषिकेश
गढ़भूमि लोकसंस्कृति संरक्षण समिति मुनिकीरेती ऋषिकेश के अध्यक्ष एवं प्रमुख समाजसेवी श्री आशाराम व्यास जी के आकस्मिक निधन पर उनके ज्येष्ठ पुत्र कृष्णदीप व्यास से वीडियो कॉल के माध्यम से बात करके माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी ने शोक संवेदना व्यक्त की है और कहा कि प्रमुख समाजसेवी श्री व्यास के यूं चले जाने से हमारे समाज की अपूरणीय क्षति हुई है।
बता दें कि आवश्यक मीटिंग में होने के कारण श्री धामी आज अंत्येष्टि में शामिल नहीं हो पाए और इस बात का उन्हें बड़ा अफसोस है। उन्होंने कहा कि वे समाजसेवी श्री आशाराम व्यास को व्यक्तिगत रूप से भी जानते थे और उनके द्वारा समाज में किए जा रहे कार्यों से बहुत प्रभावित थे। माननीय मुख्यमंत्री जी ने कहा कि मैने उनको अपने कई कार्यक्रमों में
आमंत्रित करके शामिल किया था। वे देवभूमि उत्तराखंड की संस्कृति और संस्कारों के संरक्षण संवर्धन के लिए पूर्ण रूप से समर्पित थे।
श्री व्यास के निधन पर कई समाजसेवी संस्थाओं संस्कारशाला परिवार, गढ़भूमि लोकसंस्कृति संरक्षण समिति, आवाज साहित्यिक संस्था, मां गंगा रामलीला समिति मुनिकीरेती, उत्तराखंड सिंधी समाज, श्री केशव संगिनी सेवा न्यास आदि संस्थाओं के संस्कारशाला संरक्षक श्री महेश कुड़ियाल, अध्यक्ष डॉ सन्तोष व्यास, संयोजक धर्मगुरु आचार्य दिनेश सेमल्टी,श्री वीरेन्द्र सेमवाल, डॉ सविता रतूड़ी ऋषिनंदिनी, रश्मि पैन्यूली विशम्बरी भट्ट, प्रियंका भट्ट, विक्रम सिंह नेगी,
गढ़भूमि उपाध्यक्ष श्री घनश्याम नौटियाल जी, श्री सुरेन्द्र भंडारी जी डॉ सुनील थपलियाल जी, गजेन्द्र कंडियाल जी, महिपाल बिष्ट भाजपा के वरिष्ठ श्री राजेंद्र व्यास, पूर्व ओ एन जी सी डायरेक्टर श्री हर्षमणि व्यास, आवाज साहित्यिक संस्था के अध्यक्ष अशोक क्रेजी आदि के द्वारा शोक संवेदना व्यक्त की और उन्हें पुष्पांजलि/श्रद्धांजलि अर्पित की।