कर्णप्रयाग(अंकित तिवारी):- डॉ. शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ,कर्णप्रयाग के अंग्रेजी विभाग में आज एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया, इस दौरान अंग्रेजी विभागीय परिषद का गठन किया गया और विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के रचनात्मक एवं नेतृत्व कौशल को प्रोत्साहित करना था।
कार्यक्रम में विभागीय परिषद के पदाधिकारियों का चयन किया गया, जिनमें अध्यक्ष पद पर दीक्षा तोपाल, उपाध्यक्ष पद पर प्रेरणा, सचिव पद पर अनुराग शाह, उपसचिव पद पर हेमलता, एवं कोषाध्यक्ष पद पर प्रियंका का चयन किया गया। इन चुने गए पदाधिकारियों को उनके नए उत्तरदायित्वों के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
कार्यक्रम के दौरान निबंध, भाषण, एकल गायन एवं समूह नृत्य जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। भाषण प्रतियोगिता में पल्लवी पंत ने प्रथम, एकता ने द्वितीय, और आदित्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में वन्दना ने प्रथम, रिया ने द्वितीय, एवं राखी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
एकल गायन प्रतियोगिता में अमीषा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि समूह नृत्य में मोनिका और दिव्या ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, और साधना तथा आराधना ने द्वितीय स्थान पर कब्जा किया।
इस अवसर पर विभाग की डॉ. दिशा शर्मा एवं डॉ. सीमा पोखरियाल ने चयनित सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी और उन्हें भविष्य में ऐसे आयोजनों में और अधिक सक्रिय भागीदारी हेतु प्रेरित किया।
यह आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और टीमवर्क की भावना को बढ़ाने का एक सशक्त कदम साबित हुआ। विभाग ने भविष्य में भी इस प्रकार की प्रतियोगिताओं को निरंतर आयोजित करने की योजना बनाई है।




