उत्तराखंडधर्म-कर्मपर्यटनयूथशिक्षासामाजिक

श्री माँ वैष्णो सेवा मण्डल द्वारा ‘तृतीय माता की भावपूर्ण चौकी’ का भव्य आयोजन 31 जनवरी को

देहरादून(अंकित तिवारी): श्री माँ वैष्णो सेवा मण्डल, देहरादून द्वारा ‘तृतीय माता की भावपूर्ण चौकी’ का भव्य आयोजन 31 जनवरी को श्री निवास वैडिंग प्वाइंट, ई. सी. रोड, देहरादून में किया जाएगा। इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन का समय शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक निर्धारित किया गया है। इस अवसर पर भक्तों को विशेष रूप से माता के 56 भोग अर्पित किए जाएंगे और 5100 दीयों से दीपावली का भव्य आयोजन किया जाएगा।

मण्डल के प्रधान सचिन विज ने इस आयोजन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह चौकी पिछले तीन वर्षों से निरंतर आयोजित की जा रही है और इसका मुख्य उद्देश्य आज के युवा वर्ग को धर्म से जोड़ना और समाज की कुरीतियों को दूर करना है। सचिन विज ने यह भी बताया कि यह आयोजन पूर्णत: निःशुल्क एवं सात्विक सेवा पर आधारित है, जिसमें किसी भी प्रकार की नकद राशि या दान राशि स्वीकार नहीं की जाती। श्रद्धालु केवल फूलों के माध्यम से माता के चरणों में श्रद्धा अर्पित करते हैं।

इस धार्मिक आयोजन में पवन चन्दोक, प्रदीप सुदी, सुमित कोहली, अशोक मल्होत्रा, सन्नी अलग, सतीश कक्कड़, अभिषेक तलवाड़, हरीश सचदेवा, संजीव पुरी जैसे प्रमुख सेवादारों का विशेष योगदान है, जिन्होंने इस आयोजन को सफल बनाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button