गोपेश्वर//चमोली
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गोपेश्वर में राष्ट्रीय सेवा योजना का समापन रंगा रंग कार्यक्रम के साथ संपन्न हुआ।
उत्तराखंड राज्य के चमोली जिले के गोपेश्वर मुख्यालय में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गोपेश्वर में राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतिम दिवस मुख्य अतिथि पर्यावरण विद सुधीर तिवारी एवं विशिष्ट अतिथि श्री शांति प्रसाद नौटियाल जी द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। बालिकाओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम किए गए। पर्यावरण प्रेमी सुधीर तिवारी जी ने कहा कि हमारे जीवन का अहम हिस्सा समाज में रहकर सभी को साथ लेकर सभी के साथ मिलकर कार्य करने से आगे बढ़ता है। NSS में यही सीखने को मिलता है। मिलजुल कर सारे कार्य करने होते हैं।
शांति प्रसाद नौटियाल जी द्वारा बच्चों द्वारा किए गए कार्यक्रमों की प्रशंसा की गई। इस अवसर पर एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी अध्यापिका श्रीमती राखी चौहानने बच्चों को पुरस्कार वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया।
इस अवसर पर श्रीमती रोशनी देवी भोजन माता, पुष्पा रावत आदि उपस्थित रहीं।






