Breakingउत्तराखंडयूथशिक्षासामाजिकस्पोर्ट्सस्वास्थ्य

कर्णप्रयाग महाविद्यालय के 12 एनएसएस स्वयंसेवी हुए एसडीआरएफ प्रशिक्षण के लिए रवाना

समाजसेवा में अपनी भूमिका को सशक्त बनाने हेतु महत्वपूर्ण अवसर

कर्णप्रयाग (अंकित तिवारी) | डाॅ. शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कर्णप्रयाग के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के 12 स्वयंसेवी छात्र-छात्राओं का एक दल 5 से 11 फरवरी 2026 तक राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF), जौलीग्रांट, देहरादून में आयोजित विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने हेतु रवाना हुआ। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य स्वयंसेवियों को आपदा प्रबंधन में दक्षता प्रदान करना है, ताकि वे आपदाओं के समय समाज की सेवा में प्रभावी रूप से योगदान दे सकें।

प्रशिक्षण के दौरान, स्वयंसेवियों को आपदा की प्रकृति एवं प्रकार, आपदा रोकथाम, खोज-बचाव, प्राथमिक उपचार, राहत एवं पुनर्वास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सैद्धांतिक और व्यावहारिक ज्ञान प्रदान किया जाएगा। यह कार्यक्रम छात्रों के लिए आपदा प्रबंधन से संबंधित आवश्यक कौशल सीखने का एक बेहतरीन अवसर साबित होगा।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. राम अवतार सिंह ने सभी स्वयंसेवियों को इस अवसर के लिए शुभकामनाएँ दी और उन्हें अर्जित ज्ञान एवं अनुभव का उपयोग समाजहित में करने की प्रेरणा दी। एनएसएस की वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. चंद्रावती टम्टा, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नेहा तिवारी और डॉ. रविंद्र कुमार ने दल को शुभकामनाएँ देते हुए उन्हें इस महत्वपूर्ण कार्य में सफलता की कामना की।

यह कार्यक्रम ना केवल छात्रों के कौशल को सशक्त बनाने के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि यह समाज में एक जिम्मेदार और प्रशिक्षित नागरिक बनाने की दिशा में एक कदम और बढ़ाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button