उत्तराखंडयूथशिक्षासामाजिक

एस सी ई आर टी में दो दिवसीय कार्यशाला आरम्भ

 

देहरादून

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों (डायट) को अकादमिक उत्कृष्टता केन्द्र के रूप में विकसित किये जाने हेतु एस.सी.ई.आर.टी. उत्तराखण्ड में दो दिवसीय (4-5 फरवरी 2026) कार्यशाला की ्हुई शुरूवात।

आज एस.सी.ई. आर.टी. उत्तराखण्ड एवं स्टरलाईट एडइंडिया फाउण्डेशन के संयुक्त तत्वाधान में डायटों के संस्थागत सुदृृढ़िकरण हेतु दो दिवसीय कार्यशाला प्रारम्भ हुई।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य डायट को संस्थागत सुदृृढ़िकरण के माध्यम से अकादमिक उत्कृृष्टता केन्द्र के रूप में विकसित किये जाने हेतु रूपरेखा तैयार करना है। इस दो दिवसीय कार्यशाला में एस.सी.ई.आर.टी एवं डायट से प्रतिभाग कर रहे अधिकारयिों एवं संकाय सदस्यों की विजनिंग करने के साथ ही उनका क्षमता संवर्धन करना है। कार्यक्रम के उदघाटन सत्र में बोलते हुए संस्थान के अपर निदेशक श्री पदमेन्द्र सकलानी ने प्रतिभागियों से अपेक्षा की वे कार्यशाला के माध्यम से डायट को अकादमिक उत्कृृष्टता केन्द्र के रूप में विकसित किये जाने की बेहतर रूपरेखा तैयार होगी एवं उत्कृृष्टता नवीनतम पैरामीटर को गढ़ेंगे। स्टरलाईट एडइंडिया फाउण्डेशन की निदेशक सुश्री सोनाक्षी अग्रवाल ने कहा की एस.सी.ई.आर.टी उत्तराखण्ड के साथ मिलकर इस दिशा में एक बेहतर अकादमिक संस्कृति विकसित करेगें जों अंततः राज्य के विद्यार्थियों के लर्निंग आउटकम में सुधार करेगा। स्टरलाईट एडइंडिया फाउण्डेशन के प्रमुख एंटनी नेलिसेरी एवं विशेषज्ञ डाॅ0 सुबीर शुक्ला एवं श्रीमती निरूपमा शर्मा ने कहा कि डायट के अकादमिक उत्कृृष्टता केन्द्र के रूप में विकसित किये जाने हेतु स्पष्ट विजन निर्माण केे साथ नीतिगत इरादों को दैनिक अभ्यास के रूप में शामिल किये जाने पर जोर दिया।

 

इस सन्दर्भ में परिषद के *सहायक निदेशक डाॅ के.एन. बिजल्वाण एवं कार्यक्रम समन्वयक डाॅ0 अजय कुमार चौरसिया ने कहा कि डायट को अकादमिक उत्कृृष्टता केन्द्र के रूप में विकसित किये जाने हेतु उत्कृृष्टतम रूपरेखा तैयार करने के साथ सर्वश्रेष्ठ तौर-तरीकों से कार्य करने की कार्य संस्कृृति को संस्थानों का अभिन्न अंग बनाये जाने की आवश्यकता पर बल दिया।*

इस अवसर पर *पौड़ी डायट प्राचार्य श्री स्वराज सिंह तोमर, रूड़की डायट प्राचार्य मेराज अहमद, परिषद से डाॅ0 राकेश चन्द्र गैरोला, डाॅ0 बी0पी0 मैदोली, डाॅ0 रंजन भट्ट, श्रीमती शुभ्रा सिंहल, श्री मनोज बहुगुणा, श्री सुशील चंन्द्र गैरोला, डाॅ0 मनोज शुक्ला, श्री अखिलेश डोभाल, श्री देवराज राणा, श्री अरूण थपलियाल एवं डायट से डाॅ0 हेम जोशी, श्री अरविन्द सिंह चैहान, श्री रमेश बड़ोनी, डाॅ0 विमल थपलियाल, श्री ललित तिवारी, श्रीमती टीना मोहन श्रीमती प्रेरणा बहुगुणा एवं स्टरलाईट एडइंडिया फाउण्डेशन से राज्य प्रमुख श्रीमती भारती गुप्ता एवं श्री तनुज आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button