गोपेश्वर//चमोली
जिला मुख्यालय गोपेश्वर में समिति की सचिव श्रीमती मीना तिवारी जी द्वारा बच्चों के साथ पारंपरिक ढंग से यह त्यौहार मनाया गया। बदलते माहौल में बच्चे आज इस संस्कृति को भूलते जा रहे हैं तथा आसपास के घरों में जाने में संकोच महसूस कर रहे हैं।
सिरोली गांव में विजय बिष्ट जी द्वारा बच्चों के साथ लोक पर्व फूल देई मनाई गई एवं मिष्ठान वितरण किया गया। मंडल में समिति की सदस्य श्रीमती संगीता बिष्ट जी द्वारा बच्चों के उत्साहवर्धन हेतु प्रतियोगिता आयोजित की गई। वही ग्वाड़ गांव में समिति की सदस्य एवं महिला मंगल दल अध्यक्ष श्रीमती संतोषी कुवर जी द्वारा बच्चों के साथ पौराणिक गीत गाते हुए मनाया गया गंगोल गांव में श्रीमती संगीता ने बच्चों में प्रतियोगिता कराकर अपनी संस्कृति से जोड़ने का आह्वान किया।
समिति की सचिव श्रीमती मीना तिवारी जी द्वारा बताया गया इस वर्ष समिति ने फूलदेई से बच्चों के साथ मना कर अपने कार्यक्रम की शुरुआत की है बच्चों में आज जो संकोच की भावना को दूर करने के लिए एवं अपनी संस्कृति से जोड़ने के लिए समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम करती रहेगी इस अवसर पर बाल कवि कार्तिक तिवारी ने चैत्र प्रतिपदा हिंदू नव वर्ष आगमन एवं फूल देई कविताएं सुना कर बच्चों का उत्साहवर्धन किया




