उत्तराखंडयूथसामाजिक

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनीश जी का कुशरेला में हुआ स्वागत

नरेंद्रनगर//कुशरेला

भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनीश जी का नरेंद्र नगर विधानसभा में हुआ स्वागत सत्कार।


श्री अनीश जी अंतरराष्ट्रीय गुर्जर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष और भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य मोहम्मद रफी गुर्जर के आवास पर पहुंचे थे। इस अवसर पर गुर्जर समुदाय ने उनका हार्दिक स्वागत किया और वन गुर्जरों की समस्याओं से उनको अवगत कराया।

स्थानीय गुर्जर समुदाय ने वन गुर्जर मोहम्मद रफी का भी स्वागत किया। वन गुर्जरों की समस्याओं से भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनीश जी को अवगत कराते हुए मोहम्मद रफी ने कहा कि वन गुर्जरों की समस्याओं का हालांकि धीरे-धीरे समाधान हो रहा है लेकिन अभी भी वन गुर्जरों को बहुत सी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। वन गुर्जर मोहम्मद रफी ने कहा कि भाजपा शासन काल में वन गुर्जरों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर यूं तो हल किया जा रहा है लेकिन अभी भी वन गुर्जर मूलभूत सुविधाओं से भी वंचित हैं।

इस अवसर पर स्थानीय गुर्जर समुदाय को संबोधित करते हुए *भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनीश जी ने कहा की सरकार के संज्ञान में वन गुर्जरों की समस्याओं को लाया जाएगा और वन गुर्जरों की समस्या के समाधान के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने वन गुर्जरों को विश्वास दिलाया कि वन गुर्जरों की समस्याओं के समाधान के लिए शासन प्रशासन से लगातार संपर्क किया जाएगा और उनकी समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button