उत्तराखंडमनोरंजनयूथशिक्षासामाजिकस्पोर्ट्स

क्रिकेटर अभिजीत भारद्वाज का ग्रामवासियों एवं परिवारजनों ने किया स्वागत

देहरादून//थानो

सनातन प्रीमियम लीग (SPL) में कप्तान की जिम्मेदारी निभाकर घर पहुंचे क्रिकेटर अभिजीत भारद्वाज का क्षेत्र वासियों ने भव्य स्वागत किया। परिजनों और क्षेत्र का नाम रोशन करने पर स्थानीय लोगों ने उनका फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। रामनगर डांडा, थानो गमें खुशी और गर्व का माहौल देखने को मिला।

क्षेत्र वासियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने क्रिकेटर अभिजीत भारद्वाज को उनकी इस उपलब्धि के लिए हार्दिक शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना है कि वे आगे भी इसी प्रकार मेहनत करते रहें और जीवन में सफलताएं हासिल करें।**

गौरवपूर्ण उपलब्धि

 

ग्राम रामनगर ग्रांट, थानो (देहरादून) निवासी अभिजीत भारद्वाज, पुत्र स्वर्गीय श्री राजेश भारद्वाज* ने सनातन प्रीमियम लीग (Sanatan Premium League – SPL) में कप्तान (Captain) के रूप में प्रतिभाग किया।

देहरादून, उत्तराखंड में इस लीग के लिए फरवरी माह में अभिमन्यु क्रिकेट अकादमी, देहरादून में ट्रायल आयोजित किए गए थे। ट्रायल में चयनित खिलाड़ियों के लिए विशेष कैंप आयोजित किया गया, जहां से अंतिम रूप से टीमों का चयन किया गया। इसी चयन प्रक्रिया में अभिजीत भारद्वाज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम में अपनी जगह बनाई और उन्हें टीम की कप्तानी की जिम्मेदारी भी सौंपी गई।

इस लीग का आयोजन Sanatan Cricket Club LLP द्वारा किया गया, जिसका उद्देश्य देशभर के गांव-कस्बों और टेनिस बॉल क्रिकेट खेलने वाले प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को एक बड़ा मंच प्रदान करना था।

लीग के लिए देश के कई शहरों जैसे देहरादून, जयपुर, दिल्ली, मुंबई, लखनऊ, सूरत, चेन्नई और इंदौर में ट्रायल आयोजित किए गए थे, जिनमें से चयनित खिलाड़ियों को कैंप के माध्यम से अंतिम टीमों में जगह दी गई।

सनातन प्रीमियम लीग (SPL) का आयोजन 12 से 15 मार्च तक जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, इंदौर (मध्य प्रदेश) में किया गया। यह एक T10 टेनिस बॉल क्रिकेट लीग है, जिसमें लगभग 8 फ्रेंचाइज़ी टीमों ने भाग लिया।

लीग में भाग लेने वाली टीमें इस प्रकार रहीं:

1. Maharana Pratap Ranbankure (Rajasthan)

2. Chandrashekhar Azad Thunders (Uttarakhand)

3. Sardar Vallabhbhai Patel Lions (Gujarat)

4. Indraprastha Kings (Delhi)

5. Chhatrapati Shivaji Warriors (Maharashtra)

6. Rani Laxmibai Strikers (Uttar Pradesh)

7. Dravid Chola Rockers (Tamil Nadu / South India)

8. Ahilya Mata Guardians (Madhya Pradesh)

 

इनमें उत्तराखंड की टीम “Chandrashekhar Azad Thunders”(उत्तराखंड) में अभिजीत भारद्वाज को बतौर कप्तान टीम में जगह मिली।

बचपन से ही क्रिकेट का जुनून होने के कारण अभिजीत विगत कई वर्षों से अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। उनकी इस उपलब्धि पर स्थानीय लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इसी प्रकार क्षेत्र का नाम रोशन करने की उम्मीद जताई है।

 

लीग के मैचों का सीधा प्रसारण Sony Sports 3 तथा ABVS भारत दर्शन OTT प्लेटफॉर्म पर किया जाएगा।

 

अभिजीत भारद्वाज की इस उपलब्धि से समस्त थानों क्षेत्र में गर्व और खुशी का माहौल है। समस्त ग्रामवासी उनके उज्ज्वल भविष्य और शानदार प्रदर्शन की कामना करते हैं।

 

🎉 *अभिजीत* को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएँ!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button