नरेंद्रनगर//ऋषिकेश
श्री उदय शंकर जी निदेशक पशुपालन विभाग उत्तराखंड के आदेशानुसारएवं जिला अधिकारी महोदया टिहरी गढ़वाल के माध्यम से* पशु पालन विभाग जिला टिहरी गढ़वाल के द्वारा गाय, भैंस पशु को लेकर, *जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार कार्यक्रम के तहत वन गुर्जर समुदाय के बीच में अधिकारियों ने पहुंचकर विशेष रेबीज टीकाकरण अभियान चलाया। इस अवसर पर पशुओं के गले में रेडियम कॉलर बेल्ट भी लगाई गई ताकि एक्सीडेंट होने से बचाव हो सके। तरह-तरह की बीमारियों को लेकर समुदाय को जागरूक किया गया। पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
डॉक्टर संजीव कुमार के नेतृत्व में लगातार नरेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र के शिवपुरी रेंज के वन गुर्जर समुदाय में दो दिवसीय विशेष अभियान चलाया गया ;जिसमें अमीर हम्ज़ा वन गुर्जर व गुर्जर समुदाय के लोगों नेसहयोग किया।
अंतरराष्ट्रीय गुर्जर महासभा के अध्यक्ष गुर्जर नेता मोहम्मद रफी साहब ने बताया कि उनके द्वारा लंबे समय से पशु पालन विभाग से इस संबंध में लगातार पत्राचार और संपर्क किया जा रहा था । समुदाय की बात वर्षों रखी जा रही थी , जिसमें जिला अधिकारी महोदया एवं पशु पालन विभाग का सहयोग प्राप्त हुआ। उन्होंने वन गुर्जर समुदाय की ओर से पशु पालन विभाग का धन्यवाद और आभार व्यक्त किया।





