उत्तराखंडमनोरंजनयूथशिक्षासामाजिक

जम्मू कश्मीर से कन्या कुमारी तक गुर्जर समाज एकजुट है : कर्नल देवानंद

रानीपोखरी//बड़कोट

आज गुर्जर दिवस के अवसर पर बड़कोट गुर्जर बस्ती में वन गुर्जर समुदाय के बीच में मुख्य अतिथि के रूप में अंतरराष्ट्रीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्नल देवानंद जी उपस्थित हुए।

गुर्जर समुदाय को संबोधित करते हुए कर्नल देवानंद जी ने कहा कि जम्मू कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक पूरा गुर्जर समुदाय एकजुट है। उन्होंने कहा कि गुर्जर समुदाय की एकता ही हमारी पहचान है। कर्नल देवानंद जी ने गुर्जर समुदाय से एकजुटता के साथ विकास के पथ पर आगे बढ़ने का आह्वान किया।

इस अवसर पर गुर्जर समुदाय के नेता रूडकी से गुर्जर बलेसजी, चौ.भंवर सिंह पंवार, हरिद्वार से चौ. नरेन्द्र सिंह गुर्जर,

श्री मुकेश डोई जी, मंत्री राजस्थान, चौ. महेन्द्र सिहं धामा जी, नरेश उनियाल जी,

इश्क बनिया गुर्जर जी, आफताब चौहान जी,

सत्तर गुर्जर जी, नूरु चेची गुर्जर जी, गमी गुर्जर जी, वजीर गुर्जर जी सहित बड़ी संख्या में वन गुर्जर समाज और हिंदू गुर्जर समाज ने एकत्रित होकर गुर्जर दिवस मनाया ।

इस अवसर पर भाजपा

प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अल्पसंख्यक मोर्चा उत्तराखंड गुर्जर मोहम्मद रफी साहब ने भी गुर्जर समुदाय को संबोधित करते हुए* सभी से संगठन की एकता बनाए रखने का आह्वान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button