रायपुर//थानो
सरस्वती शिशु विद्या मंदिर थानो का वार्षिक उत्सव धूमधाम से संपन्न हो गया है। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा संचालित सरस्वती शिशु मंदिर थानों में शिशु शिक्षा समिति उत्तराखंड के शहर प्रदेश निरीक्षक श्री विनोद सिंह रावत जी ने मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए शिक्षकों अभिभावकों एवं बच्चों को बताया कि विद्या भारती का लक्ष्य शिक्षा के साथ-साथ संस्कार देना है। उन्होंने उपस्थित जन समुदाय से अपने बच्चों को सरस्वती शिशु मंदिर में प्रवेश दिलाने का आग्रह किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डोईवाला विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक श्री बृजभूषण गैरोला जी ने इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति को ₹500000 की धनराशि विद्यालय के विकास के लिए देने की घोषणा की। इसके साथ ही उन्होंने विद्यालय प्रबंधन समिति को विश्वास दिलाया कि भविष्य में यदि विद्यालय को विकास कार्यों के लिए और अधिक धन की आवश्यकता होगी तो वह अवश्य ही विद्यालय की व्यवस्थाओं में सहयोग करेंगे। मुख्य अतिथि डोईवाला विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक श्री बृजभूषण गैरोला जी रहे। विद्यालय को 5 लाख रुपए की विधायक निधि के साथ ही साथ अन्य सहयोग का भी दिया आश्वासन।
समाजसेवी भानियावाला निवासी श्री राजन गोयल जी ने एक लाख रुपए की धनराशि प्रदान की। व्यवसायी श्री रजनीश कुकरेती जी ने पांच हजार रुपए की धनराशि प्रदान की। इसके अतिरिक्त अन्य बंधुओं ने खेल सामग्री, कंप्यूटर आदि की व्यवस्था का वादा किया। मुख्य वक्ता शिशु शिक्षा समिति उत्तराखंड के सह प्रदेश निरीक्षक श्री विनोद रावत जी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री नरेंद्र पाल सिंह रावत जी ने की। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के व्यवस्थापक श्री दीवान सिंह रावत जी और सरस्वती शिशु विद्या मंदिर थानो के पूर्व छात्र गौरांश ने किया।
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री महिपाल सिंह कृषाली जी, कोषाध्यक्ष श्री पुनीत रावत जी, संस्थापक संरक्षक श्री राम लाल बडोनी जी, आर एस एस के जिला संघ चालक श्री राजेंद्र प्रसाद बडोनी जी, सेवानिवृत्त शिक्षक और समिति के सदस्य श्री मदनमोहन जी, ललित बड़ाकोटी जी, संकुल ऋषिकेश के समस्त विद्यालयों के प्रधानाचार्य श्री नंदन जी, श्रीमती दीपा बिष्ट जी, श्री गिरीश चंद्र जी, श्री गुरुप्रसाद उनियाल जी, श्री अमित कुकरेती जी, श्री रमेश कुकरेती जी, श्री चरण सिंह रावत जी, श्री प्रदीप सिंधवाल जी मनीष तिवारी जी, दीपक कृषाली जी, अभिजीत भारद्वाज, अभिषेक भारद्वाज* सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर थानो के पुरातन छात्रों को पुरस्कृत भी किया गया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री राकेश कश्यप जी ने सभी अतिथियों और आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।






