देहरादून(अंकित तिवारी) – भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुभाष चंद्र भट्ट के संयोजन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के अवसर पर बद्रीपुर स्थित अपना घर अनाथ आश्रम में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में अनाथ बच्चों के बीच दर्जाधारी राज्य मंत्री विनोद प्रभाकर उनियाल और ऋषिकेश के जिला अध्यक्ष रविंद्र राणा ने केक काटकर बच्चों को मिठाई और पाठ्य सामग्री वितरित की।
इस मौके पर विनोद प्रभाकर उनियाल ने मुख्यमंत्री धामी की सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि धामी सरकार अपने कार्यों के बल पर भारत में लोकप्रियता के मामले में दूसरे स्थान पर है। जिला अध्यक्ष रविंद्र राणा ने मुख्यमंत्री धामी की यूसीसी और नकल विरोधी कानूनों की सराहना करते हुए कहा कि इन पहलों से राज्य में आम जनमानस के हितों की रक्षा की गई है।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए सुभाष चंद्र भट्ट ने मुख्यमंत्री धामी की सरकार की विकास की सोच पर जोर दिया और कहा कि सरकार का उद्देश्य राज्य के अंतिम छोर तक विकास की किरण पहुंचाना है। उन्होंने धामी जी की दीर्घायु और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण भी किया गया।
कार्यक्रम में जिला महामंत्री दीपक धमीजा, उपाध्यक्ष मनोज ध्यानी, डा. राकेश उनियाल, दुर्गा प्रसाद, गौरी रौतेला, पूनम रावत, आशिमा, नीतू कंडारी, कुंवर सिंह पुंडीर और विनोद डोभाल ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर अनाथ आश्रम के बच्चों ने सुंदर गीतों का प्रस्तुतीकरण भी किया।