डोईवाला(अंकित तिवारी)- थानों रेंज में स्वच्छता अभियान के अंतर्गत प्लास्टिक उन्मूलन अभियान चलाया गया। यह दो दिवसीय कार्यक्रम 29 और 30 सितंबर को आयोजित किया गया। जिसमें भुईयां मंदिर प्रकाश पंत चौक से विधालना एयरपोर्ट मार्ग, थानों से भोपालपानी और कालूवाला अमृत सरोवर के आसपास सफाई की जाएगी। इन मार्गों पर एयरपोर्ट और स्पोर्ट्स कॉलेज रायपुर के निकट होने के कारण भारी संख्या में पर्यटकों का आवागमन होता है, जिससे मार्गों के किनारे प्लास्टिक कचरे की समस्या गंभीर हो जाती है।
इस अभियान में वन्य जीव बाहुल्य क्षेत्र को ध्यान में रखते हुए प्लास्टिक उन्मूलन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, क्योंकि फेंकी गई प्लास्टिक वन्य जीवों और पालतू जानवरों के लिए नुकसानदेह हो सकती है। वन विभाग इस तरह के अभियान विभिन्न पर्वों और विशेष अवसरों पर चलाता रहता है, जिसमें स्थानीय ग्रामवासियों, संगठनों और जनप्रतिनिधियों का भी सहयोग मिलता है। प्लास्टिक उन्मूलन के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के लिए वन विभाग द्वारा गांव-गांव में भी अभियान चलाए जा रहे हैं।
थानों रेंज में आज के सफाई अभियान के दौरान लगभग 20 क्विंटल प्लास्टिक कचरा एकत्रित किया गया। वन विभाग के अधिकारियों ने इस अवसर पर यात्रियों से अपील की कि वे खुले में प्लास्टिक न फेंकें और अपने वाहनों में डस्टबिन का उपयोग करें। रेंज के वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि इस प्रकार के प्रयासों से प्लास्टिक प्रदूषण में कमी आई है और स्थानीय लोग इस दिशा में जागरूक हो रहे हैं। देहरादून वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी नीरज शर्मा ने कहा कि प्लास्टिक हमारे पर्यावरण के लिए दीर्घकालिक नुकसानदायक है, और इसका उन्मूलन अत्यावश्यक है।
प्लास्टिक उन्मूलन कार्यक्रम में नेचर बडी एन०जी०ओ० के साथ-साथ श्री महिपाल कृषाली, सामाजिक कार्यकर्ता एवं पर्यावरण प्रेमी, तथा अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं वन विभाग से एन०एल० डोभाल वन क्षेत्राधिकारी थानों, जी०एस० रावत, अनूप कण्डारी उप वन क्षेत्राधिकरी, श्
एस०पी० भट्ट, अशोक कुमार, भरत पंवार, मनसाराम गौड, मनोज कुकरेती, बिजेन्द्र सिंह वन दरोगा, राजेश बिष्ट, विदेश नेगी, नीशू, विकास घिल्डियाल, अर्चना, वन आरक्षी एवं मुकेश, धीरज, विकास, अरविन्द उपनल कर्मचारी के साथ-साथ अन्य वन श्रमिक शामिल हुए।