देहरादून
राजकीय शिक्षक संघ से जुड़े शिक्षक परिवार सहित ईगास के दिन शिक्षा मंत्री आवास का घेराव और प्रदर्शन करेंगे। उत्तराखंड का महत्वपूर्ण पौराणिक पर्व ईगास दिवाली नहीं मनाएंगे राजकीय शिक्षक और उनके परिजन*
आज दिनांक 24 अक्टूबर 2025 को *राजकीय शिक्षक संघ उत्तराखंड* की दोनों मंडलों के अध्यक्ष मंत्री सभी तेरह जनपदों की कार्यकारिणियो के अध्यक्ष मंत्री के साथ वर्चुअल बैठक हुई जिसमें माननीय मुख्यमंत्री के आश्वासन पर शासन के साथ हुई दो दौर की वार्ता के बाद भी कोई हल न निकलने के कारण संगठन ने दिनांक 1 नवंबर 2025 शनिवार को देहरादून में शिक्षा मंत्री आवास घेराव कार्यक्रम करने का निर्णय लिया है।
राजकीय शिक्षक संघ उत्तराखंड के अध्यक्ष राम सिंह चौहान ने बताया कि
कई दौर की वार्ता के बाद भी हमें धोखा देने का प्रयास किया जा रहा है जिससे पूरे प्रदेश के शिक्षकों में भारी आक्रोश है और शिक्षा मंत्री आवास घेराव कार्यक्रम करने हेतु सभी प्रतिबद्ध हैं। उक्त दिवस को ईगास दिवाली भी है लेकिन प्रदेश के समस्त शिक्षक अपने परिवार सहित विरोध स्वरूप ईगास दिवाली नहीं मनाएंगे।
बैठक में श्री राम सिंह चौहान प्रदेश अध्यक्ष, महामंत्री श्री रमेश पैन्यूली
प्रांतीय उपाध्यक्ष श्री राजकुमार चौधरी, कोषाध्यक्ष श्री लक्ष्मण सिंह सजवान, संयुक्त मंत्री श्री जगदीश बिष्ट,
गढ़वाल मंडल अध्यक्ष श्री श्याम सिंह सरियाल, मंत्री श्री हेमंत पैन्यूली,
कुमाऊं मंडल अध्यक्ष गोकुल सिंह मर्तोलिया, मंत्री मंडलीय मंत्री श्री रविशंकर गुसाईं, जिला अध्यक्ष चमोली प्रदीप भंडारी, जिलामंत्री प्रकाश चौहान, जिलाध्यक्ष टिहरी दिलवर रावत, मंत्री डॉक्टर बुद्धि प्रसाद भट्ट, जिलाध्यक्ष देहरादून कुलदीप कण्डारी, मंत्री अर्जुन पंवार, जिलाध्यक्ष उत्तरकाशी अतोल सिंह महर, मंत्री श्री बलवंत असवाल, जिलाध्यक्ष हरिद्वार लोकेश कुमार, मंत्री विवेक कुमार सैनी, जिलाध्यक्ष रुद्रप्रयाग श्री आलोक रौथाण, मंत्री शंकर भट्ट, जिलाध्यक्ष पौड़ी मनोज काला, मंत्री विजेन्द्र विष्ट, जिलाध्यक्ष नैनीताल गिरीश जोशी, मंत्री पंकज बधानी, जिलाध्यक्ष पिथोरागढ श्री प्रवीन जी, मंत्री देवेश अवस्थी, जिलाध्यक्ष अल्मोड़ा श्री भुवन चिलवाल, मंत्री राजू महरा, जिलाध्यक्ष उधमसिह नगर दीपक शर्मा, मंत्री अनंत चौहान, जिलाध्यक्ष चंपावत श्री जगदीश अधिकारी, मंत्री प्रकाश उपाध्याय, जिलाध्यक्ष बागेश्वर गुणवंत पंत, मंत्री देवेन्द्र मेहता ने बैठक में उक्त प्रदर्शन कार्यक्रम को अपना समर्थन प्रदान किया।






