उत्तराखंडमनोरंजनयूथशिक्षासामाजिक

धर्मानंद उनियाल महाविद्यालय नरेंद्रनगर में वाणिज्य परिषद गठित, आयुष सिंह रावत बने अध्यक्ष

विद्यार्थियों में नेतृत्व, प्रबंधन और संचार कौशल विकसित करने पर रहेगा जोर; सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न पदों पर विद्यार्थियों को मिली जिम्मेदारी

नरेंद्रनगर (अंकित तिवारी)। धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय, नरेंद्रनगर में वाणिज्य विभाग के तत्वावधान में गुरुवार को शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए वाणिज्य परिषद (कॉमर्स काउंसिल) का गठन किया गया। परिषद का उद्देश्य विद्यार्थियों को शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ विभिन्न सह-पाठ्यचर्या गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के अवसर प्रदान करना तथा उनमें नेतृत्व, प्रबंधन, संचार, निर्णय लेने की क्षमता और टीम भावना जैसे महत्वपूर्ण कौशल विकसित करना है।

परिषद के गठन के अंतर्गत विद्यार्थियों की रुचि, योग्यता, सक्रियता और नेतृत्व क्षमता के आधार पर विभिन्न पदों पर मनोनयन किया गया। इसमें बी.कॉम तृतीय वर्ष के आयुष सिंह रावत को अध्यक्ष, एम.कॉम प्रथम वर्ष के आलोक चौहान को उपाध्यक्ष, एम.कॉम द्वितीय वर्ष की पलक जैन को सचिव तथा इसी कक्षा की मुस्कान को सह-सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं, बी.कॉम प्रथम वर्ष के कृष्णा भंडारी को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया।

इसके अतिरिक्त कार्यकारिणी सदस्य के रूप में एम.कॉम प्रथम वर्ष के आयुष भंडारी एवं अंशुल पंवार तथा बी.कॉम प्रथम वर्ष की आंचल नेगी, सिमरन और रविता को शामिल किया गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) विजय सिंह नेगी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में ऐसी परिषदों की महत्वपूर्ण भूमिका पर बल दिया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि परिषद के सदस्य अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए विभागीय गतिविधियों को नई दिशा प्रदान करेंगे।

वाणिज्य संकाय के प्राध्यापकों ने भी सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में डॉ. हरीश चन्द्र रतूड़ी, डॉ. भारती जायसवाल, वरुण कुमार, नेतराम सहित वाणिज्य संकाय के समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button