Breakingउत्तराखंडदेश-विदेशधर्म-कर्मपर्यटनराजनीतिशिक्षासामाजिकस्वास्थ्य

एम्स ऋषिकेश में भर्ती कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की हालत स्थिर, स्वास्थ्य में तेजी से सुधार

ऋषिकेश(अंकित तिवारी): राज्य के पर्यटन एवं सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज को स्वास्थ्य खराब होने के चलते एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया था, जहां अब उनकी स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है। चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत स्थिर है और वह पहले से बेहतर महसूस कर रहे हैं।

बताया गया कि श्वास संबंधी परेशानी के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। स्थिति को ध्यान में रखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें आईसीयू वार्ड में रखा, जहां मेडिसिन विभाग के हेड प्रो. रविकांत के निर्देशन में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है।

इस बीच गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं एम्स ऋषिकेश पहुंचे और सतपाल महाराज का हालचाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों से उनकी स्वास्थ्य स्थिति और उपचार के बारे में विस्तृत जानकारी ली। डॉक्टरों ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि महाराज के स्वास्थ्य में उल्लेखनीय सुधार हो रहा है और सभी जरूरी वायटल सामान्य हैं।

मुख्यमंत्री ने सतपाल महाराज से मुलाकात कर उनका मनोबल बढ़ाया और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक प्रेम चन्द अग्रवाल, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल, संस्थान के उप निदेशक (प्रशासन) ले. कर्नल गोपाल मेहरा, पीआरओ श्रीलोय मोहन्ती सहित पुलिस-प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे।

एम्स की चिकित्सा अधीक्षक प्रो. बी. सत्या श्री ने जानकारी दी कि सतपाल महाराज को हल्के निमोनिया की शिकायत है, लेकिन सभी जांच रिपोर्ट सामान्य हैं और स्वास्थ्य में लगातार सुधार दर्ज किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button