Breakingउत्तराखंडदेश-विदेशधर्म-कर्ममनोरंजनयूथशिक्षासामाजिकस्पोर्ट्सस्वास्थ्य

61 वर्षों बाद गूंजा उत्सव: चमस्वाडा प्राथमिक विद्यालय का पहला वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास से संपन्न 

रुद्रप्रयाग(अंकित तिवारी)। विकासखंड अगस्त्यमुनि स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय चमस्वाडा में स्थापना वर्ष 1965 के बाद पहली बार वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर विद्यालय परिसर उत्साह, उमंग और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर नजर आया।

कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम चमस्वाडा के वीर सेनानियों की शौर्य दीवार पर दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इसके पश्चात मुख्य अतिथि सम्पन्न सिंह नेगी, जिला पंचायत सदस्य संतोष रावत, नगर पालिकाध्यक्ष रुद्रप्रयाग, पूर्व विधायक मनोज रावत, सामाजिक कार्यकर्ता त्रिभुवन चौहान, ग्राम प्रधान यशवंत सिंह बुटोला, प्रधानाध्यापिका पूनम भट्ट, सहायक अध्यापिका माया देवी एवं एसएमसी अध्यक्ष आराधना देवी द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया गया।

विद्यालय की छात्राओं ने मनमोहक सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर कार्यक्रम को आध्यात्मिक रंग दिया, वहीं छात्रों ने स्वागत गीत से अतिथियों का अभिनंदन किया। विद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा सभी अतिथियों का बैच अलंकरण, माल्यार्पण एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में छात्रों द्वारा प्रस्तुत नंदा देवी राजजात गीत, राजस्थानी नृत्य, एकल नृत्य, कविता एवं देशभक्ति गीत-नृत्य ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विशेष रूप से विद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा प्रस्तुत झूमेलो नृत्य को दर्शकों ने खूब सराहा।

इस अवसर पर ग्राम सभा के पूर्व प्रधानों—शंकर सिंह वर्तवाल, लक्ष्मण सिंह, भगत सिंह, हेमा देवी तथा वर्तमान प्रधान यशवंत सिंह बुटोला एवं एसएमसी अध्यक्ष आराधना देवी को सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथियों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जिला पंचायत सदस्य सम्पन्न सिंह नेगी ने विद्यालय की सुरक्षा हेतु चारदीवारी निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजने का सुझाव देते हुए ₹2.5 लाख की धनराशि देने की घोषणा की। वहीं नगर पालिकाध्यक्ष संतोष रावत एवं पूर्व विधायक मनोज रावत ने भी विद्यालय के सर्वांगीण विकास के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों—दशरथ सिंह, भरत सिंह नेगी, त्रिभुवन चौहान, लक्ष्मण बुटोला सहित कई लोगों ने विद्यालय विकास हेतु आर्थिक सहयोग प्रदान किया।

कक्षा पांच उत्तीर्ण करने वाले 9 छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय के पूर्व विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

अंत में प्रधानाध्यापिका पूनम भट्ट ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं ग्रामवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button