उत्तराखंडयूथशिक्षासामाजिक

भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई

टिहरी//सकलाना//हटवाल गांव

आज जौनपुर ब्लांक के सकलाना पट्टी के हटवाल गांव में भारतीय संविधान के शिल्पकार भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की 135 वी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित कर उनको याद किया गया। सामाजसेवी अनिल हटवाल जी ने बताया कि भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय, समानता और अधिकार पहुंचाने के लिए बाबा साहेब का जीवन सधर्ष हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत रहा है

बाबा साहेब अम्बेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को महूं, जिला इंदौर में हुआ। डॉ भीमराव अम्बेडकर का मूल मंत्र है ‘शिक्षित बनो संगठित रहो सधर्ष करो’ भारतीय संविधान लिखने से लेकर अनेक कार्य उनके द्वारा किए गए। डा. अम्बेडकर जी की जयंती पर शत शत नमन करता हूं। श्रद्धांजलि में केशव महेश नीतिन अरूण दीपक दिव्या मीरा गौरव अंशुल दीपू, अर्जुन आदि रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button