थत्यूड//सकलाना//टिहरी
जौनपुर ब्लांक के सकलाना क्षेत्र सत्यों में आयोजित दो दिवसीय महान स्वतंत्रता सेनानी अमर शहीद नागेन्द्र दत्त सकलानी स्मृति मेला के समापन अवसर पर पहुंचे मुख्य अतिथि केन्द्रीय मंत्री (सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम मत्री) श्री जीतनराम मांझी व क्षेत्रीय विधायक श्री प्रीतम पंवार ,भाजपा युवा मोर्चा महामंत्री मुलायम सिंह रावत व मेला समिति के पदाधिकारियों के साथ शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित कर विभिन्न विभागों के द्वारा लगे स्टाल का निरीक्षण किया। लोकगायिका मंजू नैटियाल ने ओ देवा मासू देवा, कमर पीडा, सूरतू मामा, दिल्ली से मनाली जैसे लोकप्रिय गीतो से दर्शकों का मन मोह लिया। स्कूली छात्र छात्राओं की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षक का केंद्र रही
और केन्द्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने शहीद नागेन्द्र दंत सकलानी को याद कर मेला समिति के अनुरोध पर सत्यों चौक को शहीद नागेन्द्र दत्त सकलानी चौक व उनकी प्रतिमा स्थापित करने की घोषणा की। क्षेत्रीय विधायक प्रीतम पवार ने युवाओं से शहीद नागेन्द्र सकलानी से सीखने की बात कही और समिति के अनुरोध पर मौदान सौंदर्यीकरण के लिए दो लाख की घोषणा की। मेला समिति के अध्यक्ष अरविंद सकलानी ने क्षेत्रीय जनता जनप्रतिनिधि सामाजसेवीयो पुलिस प्रशासन मीडिया, विभाग कार्मचारी का सफल आयोजन के लिए धन्यवाद किया। मेले का सफल संचालन समिति के सचिव कमलेश सकलानी ने किया।
इस मौके पर गौरव तिवारी,उप ज्येष्ठ प्रमुख जयकिशन उनियाल, अखिलेश उनियाल, गम्भीर सिंह नेगी, बलवीर नकोटी, ओंकार सिंह,ऋषिराम सेमवाल, पंकज उनियाल राकेश उनियाल, अनिल हटवाल,दिनेश, हरीश, प्रधानाचार्य अनिल बिष्ट, अतुल रमोला प्रधान, दिनेश , करिश्मा, सुमति उपजिलाधिकारी नीलू चावला,सीओ चंबा सहित क्षेत्रियता जनता उपस्थित रही।






